Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो आते हैं, जिसे देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी शॉक लगता है। हम आज ऐसे ही तीन वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो वायरल हैं।
पहला वीडियो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील के बेलासिन गांव का है। मंच पर शिव बने व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। भगवान शिव का किरदार निभा रहे शख्स को हार्टअटैक आ गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया गया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
भारत में लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं। लोगों को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है और गोलगप्पे भारत में पंसद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड में सबसे आगे हैं। लेकिन क्या आपने किसे हाथी को गोलगप्पे खाते देखा है। आज का दूसरा वीडियो असम के तेजपुर का है। हाथी गोलगप्पे वाले के पास खड़ा हुआ है और गोलगप्पे वाला हाथी को अपने हाथ से गोलगप्पे तैयार करके खिला रहा है। हाथी एक गोलगप्पा खाने के तुरंत बाद दूसरे के लिए सूंड आगे कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी को इस तरह गोलगप्पे खाते देख वहां लोग मजे ले रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Social Media पर एक ‘Video’ वायरल हो रहा है, जिसमें किसी अस्पताल में एक मरीज को लिफ्ट से ले जाया जा रहा है। इस दौरान लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आती है और मरीज स्ट्रेचर के साथ नीचे गिर जाता है। हालांकि अब तक मरीज के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में मरीज के साथ-साथ एक अस्पताल कर्मचारी भी लिफ्ट के अंदर फंस जाता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।