Gold Tadka Dal: खाने के शौकीन व्यंजनों में कई प्रयोग करते हैं। भारतीय मिठाईयों व अन्य खाने की चीजों में गोल्ड और चांदी के वर्क का यूज किया जाता है। इसी कड़ी में एक जगह ऐसी है जहां खाने के लिए दाल में 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाया जा रहा है। इसे बनाने वाला भी कोई और नहीं फेमस शेफ रणवीर बरार है। रणवीर देशभर में काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।
दुबई के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही यह दाल
दरअसल, यह गोल्ड दाल रणवीर बरार के दुबई स्थित Kashkan Restaurant में परोसी जा रही है। इन दिनों इंटरनेट पर इसका वीडियो वायरल है। एक फूड ब्लॉगर ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दाल के स्वाद और उससे होने वाले फायदे व नुकसान पर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंडिया में गोल्ड की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, यहां तो यह पहननें को नहीं मिल रहा और आप इसे खाकर खत्म कर रहे हैं।
एक कटोरी दाल की कीमत 1300 रुपए
जानकारी के अनुसार एक कटोरी इस गोल्ड तड़का दाल की कीमत 1300 रुपये है। इसे बनाने में देशी घी का यूज किया जाता है। इस परोसने का तरीका भी लाजवाब है। इसे लकड़ी के छोटे से बॉक्स में रखकर लाते हैं। वेटर आपको इसे खोलकर पहले इस दाल के इंग्रेडिएंट्स के बारे में बतता है, फिर आपके टेबल पर परोसता है। भारत की दाल को दुबई में फेमस करने का यह अनोखा तरीका है।
ह्यूमन बॉडी पर क्या प्रभाव
सोने और चांदी के वर्क का इंडिया में खाने में लंबे समय से यूज किया जा रहा है। लेकिन इनका ह्यूमन बॉडी पर क्या प्रभाव पड़ता है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। कुछ भी हो लोग सोशल मीडिया पर चटकारे लेकर इसके बारे में बात करके मजे ले रहे हैं।
ये भी देखें: Viral Video: तेंदुआ सामने देख बच्चे ने जो कदम उठाया, चौतरफा हो रहे उसकी बहादुरी के चर्चे
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines