---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

1300 रुपये में मिलती है एक कटोरी दाल, जिसमें लगता है गोल्ड का तड़का, बॉडी पर इसका क्या असर?

Gold Tadka Dal: इस गोल्ड तड़का दाल की एक कटोरी 1300 रुपये में मिलती है। यह गोल्ड दाल शेफ रणवीर बरार के दुबई स्थित होटल Dubai Kashkan Restaurant में परोसी जा रही है। खाने में सोने और चांदी के वर्क का लंबे समय से यूज किया जाता है। भारतीय दाल को विदेशों में फेमस करने का यह अनोखा तरीका है।

Gold Tadka Dal: खाने के शौकीन व्यंजनों में कई प्रयोग करते हैं। भारतीय मिठाईयों व अन्य खाने की चीजों में गोल्ड और चांदी के वर्क का यूज किया जाता है। इसी कड़ी में एक जगह ऐसी है जहां खाने के लिए दाल में 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाया जा रहा है। इसे बनाने वाला भी कोई और नहीं फेमस शेफ रणवीर बरार है। रणवीर देशभर में काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

दुबई के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही यह दाल

दरअसल, यह गोल्ड दाल रणवीर बरार के दुबई स्थित Kashkan Restaurant में परोसी जा रही है। इन दिनों इंटरनेट पर इसका वीडियो वायरल है। एक फूड ब्लॉगर ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दाल के स्वाद और उससे होने वाले फायदे व नुकसान पर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंडिया में गोल्ड की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, यहां तो यह पहननें को नहीं मिल रहा और आप इसे खाकर खत्म कर रहे हैं।

एक कटोरी दाल की कीमत 1300 रुपए

जानकारी के अनुसार एक कटोरी इस गोल्ड तड़का दाल की कीमत 1300 रुपये है। इसे बनाने में देशी घी का यूज किया जाता है। इस परोसने का तरीका भी लाजवाब है। इसे लकड़ी के छोटे से बॉक्स में रखकर लाते हैं। वेटर आपको इसे खोलकर पहले इस दाल के इंग्रेडिएंट्स के बारे में बतता है, फिर आपके टेबल पर परोसता है। भारत की दाल को दुबई में फेमस करने का यह अनोखा तरीका है।

---विज्ञापन---

ह्यूमन बॉडी पर क्या प्रभाव

सोने और चांदी के वर्क का इंडिया में खाने में लंबे समय से यूज किया जा रहा है। लेकिन इनका ह्यूमन बॉडी पर क्या प्रभाव पड़ता है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। कुछ भी हो लोग सोशल मीडिया पर चटकारे लेकर इसके बारे में बात करके मजे ले रहे हैं।

ये भी देखें: Viral Video: तेंदुआ सामने देख बच्चे ने जो कदम उठाया, चौतरफा हो रहे उसकी बहादुरी के चर्चे

First published on: Mar 06, 2024 08:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola