Glowing Skin Tips: आज के दौर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ग्लो करें, स्किन पर चमक बनी रहे और बेजान-रूखी त्वचा से निजात मिलें।
इसके लिए सभी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और कैमिकल से बने प्रोडक्ट्स को यूज करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स स्किन को फायदा देने के बजाए नुकसान देते हैं। इसलिए हमेशा सलाह दी जाती है कि चेहरे पर किसी भी तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को नहीं लगाना चाहिए।
और पढ़िए – Glowing Skin Tips : चेहरे पर ऐसे लगाएं पपीता की पत्तियों का रस, मिलेगा जबरदस्त निखार
चेहरे की देखभाल करने के लिए कच्चा दूध एक बेहतर ऑपशन होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फेस पर ग्लो के साथ चमक आती है और ये कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाता है। तो चलिए जान लेते हैं इसको इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से आएगा निखार, हमेशा चमकती रहेगी स्किन
1. कच्चे दूध का फेशियल क्लींजर स्किन प्रॉब्लम से देगा छुटकारा
ज्यादातर लोगों को डेड स्किन सेल्स, ऑयली स्किन, गंदगी और दूसरी प्रॉब्लम होती है, जो बहुत परेशान करती है। इसके लिए कच्चे दूध से बना नेचुरल क्लींजर इन परेशानियों से निजात दिला सकता है। कच्चे दूध का फेशियल क्लींजर बनाकर इसे चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियों से निजात मिलती है।
ऐसे करें यूज
इसके लिए आप दो चम्मच कच्चा दूध लें लें और फिर उसमें हल्दी मिलाकर इससे गर्दन और अपने चेहरे पर मसाज करें। इसके बाद आप अपने फेस और गर्दन को अच्छे से साफ कर लें।
2. कच्चे दूध से बना फेस मॉइस्चराइजर
ये तो हर कोई जानता है कि कच्चे दूध में विटामिन A, D, B6, B12, बायोटिन, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक मौजूद होते हैं। साथ ही ये बहुत ही आसानी से त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है और स्किन से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाता है।
और पढ़िए – Glowing Skin TIPS: एक-एक दाने और धब्बे हटाकर चेहरे को सॉफ्ट बना देगा ये नुस्खा…मिलेगा मनचाहा निखार
ऐसे करें इस्तेमाल
कच्चे दूध से बना फेस मॉइस्चराइजर के लिए आपको सबसे पहले दो या तीन चम्मच ठंडा दूध लेना है और फिर इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। इसके बाद इसे एक कॉटन से अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद जब यह सूख जाएं, तो ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
3. कच्चे दूध से बना फेस मास्क भी असरदार
अपने चेहरे पर ग्लो, शाइनी और चमक के लिए कच्चे दूध से बना फेस मास्क भी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें विटामिन बी, कैल्शियम और कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है है, जो डार्क स्पॉट और पैच आसानी से साफ करने में मदद करता है। साथ ही ये टैनिंग, मुंहासों के साथ झुर्रियों, स्किन डैमेज और फाइन लाइन्स को हटाने में भी मदद करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
17 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines