Paris Hotel Scam : जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो होटल लेते हैं लेकिन कई जगहों पर आपको किराए पर घर भी मिलते हैं। पेरिस में 4 दोस्त घूमने पहुंचे तो उन्होंने एक घर बुक किया लेकिन घर में घुसने के बाद उन्हें ऐसी चीजें मिलीं, जिसे देखकर वह हैरत में पड़ गए। घर में जो भी चीजें मिलीं, अगर आप परिवार के साथ होते तो आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ती।
@eemeecee नाम की X यूजर ने बताया कि पेरिस में उसने लगभग एक लाख रुपए देकर घर बुक किया था। घर में घुसने से पहले पता चला कि जो लोग यहां रुके हुए थे, वह चाभियां लेकर गायब हैं। ऐसे में एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जैसे-तैसे घर का दरवाजा खुला तो अजीब-अजीब चीजें मिली और तो और सेक्स से जुड़े कई सामान भी मिले।
X यूजर ने लिखा कि घर पर चारों तरह गंदगी फैली हुई थी। यहां तक कि घर में डिल्डो और कई सेक्स टॉयज भी मिले। उसने बताया कि फ्लोर पर इतनी गंदगी थी कि मैंने इससे पहले ऐसी हालत कभी नहीं देखी थी। उसने बताया कि आलमारियां कपड़ों से भरी हुई थीं, हम अपना बैग तक नहीं खोल सकते थे।
घर की फोटो शेयर करते हुए X यूजर ने बताया कि अगर इस घर की सफाई करें तो काफी वक्त लगेगा। यह पूरी तरह से अराजकता है और वे हमारे पैसे, हमारी छुट्टियों के समय और हमारे धैर्य के साथ खेल रहे हैं। घर में मकड़ियां घूम रही हैं।
सभी ने एयरबीएनबी (जहां से घर की बुकिंग की थी) से शिकायत की तो उन्हें बताया गया कि 100% पैसा वापस कर देंगे, लेकिन यह एक सप्ताह के भीतर आ जाएगा। घर बुक करने वाली लड़की ने बताया कि हमें अपना बचा हुआ पैसा देकर दूसरा घर लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसमें सहयोग किया और शेयर कर इंसाफ मिलने में मदद की इसके लिए उसने धन्यवाद कहा है।
लड़की ने बताया कि हमें कई लोगों ने होटल लेने की सलाह दी, हमने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि हम चार दोस्त थे। अलग अलग कमरा बुक करते तो काफी खर्च होता। हम सभी साथ रहना चाहते थे और खाना बनाकर खाना चाहते थे अगर हम होटल लेते तो खाना बनाने की सुविधा नहीं मिली पाती।
यह भी पढ़ें : Viral Video : Live इंटरव्यू में पत्नी की हरकत से भड़क गया पाक क्रिकेट एक्सपर्ट, भारतीय का सवाल सुन बिदका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @eemeecee का ट्वीट वायरल हो रहा है। यूजर ने बताया कि सोशल मीडिया यूजर्स की मदद से ही उसे रिफंड मिलने में आसानी हो रही है। हालांकि इस तरह धोखेबाजी को रोकने के लिए कोई कदम जरूर उठाया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines