Girlfriend Caught Cheating Boyfriend: प्यार में धोखा देने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है लेकिन कई धोखेबाज प्रेमी और प्रेमिका पकड़े भी जाते हैं। इस वक्त एक महिला की कहानी चर्चाओं में है। महिला ने अपने प्रेमी को जिस तरह से धोखा देते हुए पकड़ा, वह हैरान कर देने वाला है। महिला ने एक वीडियो शेयर कर पूरी कहानी बताई है लेकिन वीडियो टिक टोक पर शेयर किया गया जो भारत में बैन है। हालांकि हम आपको पूरी कहानी बताने जा रहे हैं
ऐप के जरिए पकड़ी गई प्रेमी की चोरी
महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरह उसने अपने प्रेमी को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले ऐप से चीटिंग करते हुए पकड़ लिया। दरअसल प्रेमी ऐप से कुछ ऑर्डर कर रहा था, जिसमें एक अजीब सा एड्रेस भी था, जिससे महिला अनजान थी।
जब बढ़ गया शक तो…
महिला ने जब इस एड्रेस को देखा तो अजीब सा लगा। उसके दिमाग में कुछ शक हुआ लेकिन उसने इसे इग्नोर किया। हालांकि उसका शक बढ़ता गया। कुछ दिनों बाद उसे लगा कि उस एड्रेस के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए क्योंकि प्रेमी के बर्ताव में कई बदलाव आ रहे थे।
यह भी पढ़ें : मेट्रो के बाद अब रैपिड रेल का वीडियो वायरल, महिलाओं ने किया डांस
एक दिन महिला उस पते पर पहुंच गई, जो उसके प्रेमी के फोन के ऐप से मिला था। वहां उसे एक लड़की मिली, जिसने खुद का उसी शख्स की प्रेमिका के तौर पर परिचय दिया, जिससे ये लड़की मोहब्बत करती थी।
यह भी पढ़ें : ये तो हद ही हो गई! अब सड़क पर ‘अंग लगाती’ दिखीं मेट्रो में होली खेलने वाली लड़कियां
लड़की ने बताया कि दोनों साथ में काम करते हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके प्रेमी का किसी और के साथ भी रिलेशन है। महिला ने कुछ नहीं कहा बल्कि घर आकर एक वीडियो बनाया और अपने प्रेमी की पोल खोलकर रख दी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines