Auto Driver Viral Video : सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में लोग दूसरों की या गरीबों की मदद करते भी दिखाई देते हैं। 1 मई को दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया गया। कई लोगों ने अपने आस-पास काम करने वाले लोगों को गिफ्ट दिए। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लड़की ने दिया ऑटो ड्राइवर को गिफ्ट
वायरल वीडियो में एक लड़की ने बताया कि वह एक ऑटो से रोज स्कूल आती और जाती है। इस ऑटो को एक अंकल चलाते हैं जो पानी पीने के लिए एक पुरानी बोतल का इस्तेमाल करते हैं। 1 मई को लड़की बुजुर्ग ऑटो चालक के लिए एक खूबसूरत उपहार लेकर पहुंची, जिसे देखकर ऑटो चालक का चेहरा खिल गया।
दरअसल लड़की ने ऑटो चालक के पानी के बोतल गिफ्ट के तौर पर लेकर गई थी। ऑटो चालक ने गिफ्ट खोलकर देखा तो उनके चेहरे पर ऐसी मुस्कान आई, जिसकी कोई कीमत नहीं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
इस वीडियो को cheerfulbong नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको 9 लाख से अधिक लोगों ने देखा और लगभग 1 लाख लोगों ने लाइक किए हैं, वहीं हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।
यह भी पढ़े: शर्मनाक! Cuteee…Wives और मिड जैसी कैटेगरी में स्कूली छात्राओं को बांटा, तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल
एक ने लिखा कि उन्हें ऐसे दो तीन बोतल दे दो, नहीं तो वो इस बोतल को अपने बच्चों को देकर फिर से प्लास्टिक की बोतल यूज करने लगेंगे। एक अन्य ने लिखा कि वाकई छोटी-छोटी खुशियां बहुत बड़ी होती हैं और लोग इसे एन्जॉय नहीं कर पाते। एक ने लिखा कि अंकल के चेहरे की मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया।
यह भी पढ़े: OMG! 120 फीट ऊंचाई से झील में कूदे 2 युवक, एक की मौत; वीडियो देख सूख जाएंगी सांसें
एक इंस्टाग्राम यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है कि आपको उनमें एक मजदूर दिखाई दिया? मुझे तो वह एक गाड़ी के मालिक दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इसे आप गर्मी की वजह से देतीं तो मुझे बहुत खुशी होती लेकिन आपने मजदूर दिवस कहकर दिया है, ये थोड़ा सा अजीब लग रहा है। वह मजदूर नहीं, एक गाड़ी के मालिक हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines