Girl Travelling in metro with Cycle: मेट्रो में मारपीट, लड़ाई झगड़े और रोमांस के कई वीडियो आपने देखे होंगे। कुछ वीडियो देखकर लोगों कोई गुस्सा आया तो कुछ पर हंसी आई। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेट्रो में एक लड़की साइकिल लेकर यात्रा करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
मेट्रो का वीडियो वायरल
वीडियो में एक लड़की मेट्रो में साइकिल के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। आमतौर पर अधिकतर मेट्रो में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता। खासतौर पर देश की सबसे चर्चित दिल्ली मेट्रो में कोई यात्री साइकिल के साथ यात्रा नहीं करता। ऐसे में सामने आये इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो दिल्ली मेट्रो का है जबकि कुछ का दावा है कि ये वीडियो नागपुर मेट्रो का है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट्स किया कि लगता है कि दीदी साइकिल पार्क कर रही थी और बीच में मेट्रो आ गई।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि पटना में शुरू होने वाली मेट्रो में तो लोग बाल्टी में दूध लेकर चढ़ेंगे और अगले स्टेशन पर उतर जाएंगे। एक ने लिखा कि क्या ये संभव है, हमारे यहां तो डंडा तक लेकर नहीं जाने देते। एक ने लिखा कि ये मुंबई मेट्रो है और यहां साइकिल लेकर जा सकते हैं। एक ने लिखा कि अब मैं भी अपने भैंस लेकर जाऊंगा, देखता हूं कौन रोकता है।
यह भी देखें : जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीआईएसएफ भी लापरवाह हो गई क्या? एक ने लिखा कि ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया? एक ने लिखा कि क्या क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा हुआ मैं अंधा हूं। एक ने लिखा कि इसने तो मेट्रो रेल की जगह भारतीय रेल बना दिया।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines