हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटी ने स्कूल में मारा बंक तो भड़क उठा बाप, आलीशान कमरे को ही बना दिया जेल

Dad turns daughter’s room into Jail : एक शख्स ने अपनी बेटी को सबक सिखाने के लिए उसके कमरे को जेल में बदल दिया। बाप की हरकत देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन

Dad turns daughter’s room into Jail : स्कूल के समय में कई बार बच्चे क्लास छोड़कर घूमने निकल जाते हैं। कई जगहों पर इसे ‘बंक मारना’ कहते हैं। आप में से कई लोगों ने भी स्कूल के समय में बंक जरूर मारा होगा! क्या आप कभी पकड़े गए? एक लड़की जब अपने दोस्तों के साथ क्लास बंक कर घूमने चली गई तो बाप को इतना गुस्सा आया कि उसने बेटी के कमरे को जेल में बदल दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कमरे के सारे सामान को निकालकर सिर्फ टीशर्ट और एक जोड़ी जूते छोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि ये शख्स अपनी बेटी के कमरे को जेल बना रहा है और तमाम सुख-सुविधाओं से जुड़े सामानों को उसके कमरे से बाहर निकाल रहा है।

ऐसा क्यों?

वीडियो में लिखे गए कैप्शन के अनुसार, शख्स की बेटी गणित की क्लास को छोड़कर अपने दोस्तों के साथ घूमने चली गई थी। उसे सबक सिखाने के लिए बाप ने अपनी बेटी के कमरे को जेल में बदल दिया और उसमें रहने के लिए मजबूर किया। बताया गया कि क्लास छोड़ने पर बाप ने अपनी बेटी को दो दिन के लिए बिना किसी सुख सुविधा के रहने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने यह भी लिखा है कि मैं बहुत अच्छा पिता हो सकता हूं या मैं बहुत खराब पिता भी हो सकता हूं, इसलिए मैंने उससे सब कुछ वापस ले लिया है, वाकई सब कुछ ले लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आए हैं।

यह भी पढ़ें : कबाड़ी की निकल पड़ी लॉटरी! हाथ लगी 50 करोड़ की ये पेंटिंग; क्या है इसमें खास?

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बेटी की शरारत पर इस तरह की सजा देना जायज नहीं है। एक ने लिखा कि इस तरह की सजा देने वाला शायद कोई हिटलर की सोच वाला इंसान होगा। एक अन्य ने लिखा कि बेटी को समझाने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसा करना बिलकुल ठीक नहीं है इससे बच्चे पर अच्छा असर तो नहीं पड़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola