कबाड़ी की निकल पड़ी लॉटरी! हाथ लगी 50 करोड़ की ये पेंटिंग; क्या है इसमें खास?

Bizarre News : एक शख्स के हाथ सालों पहले एक पेंटिंग लगी थी। इस पेटिंग के बारे में जब शख्स की बेटी ने जानकारी एकत्रित करनी शुरू की तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई।

Painting
विज्ञापन

Bizarre News : एक कबाड़ी के हाथ एक दिन अजीब सी पेंटिंग हाथ लग गई। शख्स के पास इस पेंटिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। वह साफ-सुथरी पेंटिंग देखकर इसे बेचने की जगह अपने घर ले आया और एक दीवार पर लगा दिया। यह पेटिंग साल 1962 में लुइगी लो रोसो के हाथ लगी थी। उनके मर जाने के बाद उनकी बेटी ने जब पढ़ाई की और इस पेंटिंग के बारे में जानकारी एकत्रित की तो सब सन्न रह गए। पता चला कि ये पेंटिंग कोई आम पेंटिंग नहीं थी बल्कि इसकी कीमत लाख में नहीं बल्कि करोड़ों में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कबाड़ विक्रेता के हाथ लगी पेंटिंग पाब्लो पिकासो द्वारा बनाई गई एक असली पेंटिंग निकली। इस पेंटिंग की कीमत जानकर किसी का यकीन कर पाना आसान नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पेंटिंग की कीमत 6 मिलियन डॉलर (55 करोड़ से भी अधिक) बताई जा रही है। यह पेंटिंग कैपरी में घर के तहखाने में सफाई के दौरान मिली थी।

विज्ञापन

लुइगी लो रोसो की पत्नी इसे एक भयानक और डरावनी पेंटिंग बताकर फेंकने की बात कहती रहती थीं लेकिन लो रोसो ने कभी ऐसा करने नहीं दिया। लो रोसो की बेटी एंड्रिया ने जब पढ़ाई शुरू की तो उन्होंने इस पेंटिंग के बारे में जानकारी एकत्रित करने की शुरुआत की। इस पेंटिंग पर पेंटिंग बनाने वाले के हस्ताक्षर भी थे लेकिन इससे पहचानना बेहद मुश्किल था।

एंड्रिया ने द गार्जियन को बताया, “मेरे पिता कैपरी से थे और वे कबाड़ इकट्ठा करके उसे बहुत कम कीमत पर बेचा करते थे। उन्हें मेरे जन्म से पहले ही यह पेंटिंग कहीं से मिली थी, उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि पिकासो कौन थे। मैं अपने पिता से कहती रही कि यह पेंटिंग कुछ ऐसी ही है, लेकिन वे समझ नहीं पाए। जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मैं सोचती रही और इसके बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश करती रही।”

विज्ञापन

एंड्रिया ने आर्केडिया फाउंडेशन के विशेषज्ञों की एक टीम से संपर्क किया। इसके बाद पेंटिंग पर किए हस्ताक्षर का अध्ययन ग्राफोलॉजिस्ट डॉ. सिंजिया अल्टिएरी ने किया और रासायनिक-वैज्ञानिक के जरिए इसकी जांच मौरिजियो सेरासिनी ने किया। अंत में पता चला कि ये कोई आम पेंटिंग नहीं है बल्कि पाब्लो पिकासो द्वारा बनाई गई एक असली पेंटिंग है, जिसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर (55 करोड़ रुपये) थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ