बोनट पर बैठ युवती ने बनाई रील, यूपी पुलिस पर क्यों उठे सवाल? जानें, वायरल वीडियो का सच

Police Gypsy Viral Reel : वीडियो उत्तर प्रदेश के एक जिले का है, जहां पुलिस की ही जिप्सी पर बैठकर एक लड़की ने रील बना ली, अब रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और पुलिस सवालों के घेरे में हैं। पढ़िए वायरल रील पर पुलिस ने क्या कहा है।

Police Gypsy Viral Video

पुलिस जिप्सी पर बैठ लड़की ने बनाई रील

विज्ञापन

Police Gypsy Viral Reel : रील बनाकर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पुलिस की गाड़ी पर बैठकर रील बना रही है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है। पुलिस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

पुलिस की जिप्सी पर बैठ बनाई रील

वीडियो में लड़की ‘सनम मेरे तुझे मैं कैसी लगती हूं’ गाने पर रील बना रही है और औरैया पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर बैठी हुई है। पुलिस की गाड़ी पर बैठकर लड़की ने रील बनाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से कार्रवाई की मांग हो रही है।

विज्ञापन

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और सवाल उठाया है कि आखिर कैसे कोई लड़की पुलिस की गाड़ी की बोनट पर बैठकर रील बना सकती है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लगता है इस लड़की को पुलिस से भी डर नहीं लगता है। हो सकता है कि कोई जानने वाला पुलिस में हो।

देखिए वीडियो

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि लड़की सवाल कर रही है “बता मेरे सनम तुझको मैं कैसी लगती हूं” अब औरैया पुलिस के जवाब का इंतजार है। एक ने लिखा कि अब पुलिस बताए कि इनका यह वीडियो कैसा लगा? जिनके जिम्मे यह जीप है, उन्हें भी जवाब देना चाहिए कि अब उन्हें कैसा लग रहा है। एक ने लिखा कि औरैया पुलिस की अनुशानहीनता दिखाई दे रही है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर पुलिस ही अनुशान में नहीं रहेगी तो आम जनता का क्या होगा।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में ले लिया है। औरैया पुलिस ने कहा है कि थाना प्रभारी कोतवाली औरैया को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो पर क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ