Girl Flying Kiss Bike Stunt Viral Video: रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील्स बनाने के लिए कुछ लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। पुलिसिया कार्रवाई की बात छोड़िए, लोगों को अपनी जान की भी चिंता नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बाइक पर उल्टी बैठी हुई है और ठण्ड में भी उसने काफी कम कपड़े पहने हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग सवार हैं। एक लड़की जबकि दूसरा लड़का है जो बाइक चला रहा है। लड़की पीछे उल्टी होकर बैठी हुई है। उसने सिर्फ साड़ी पहन रखी है, मतलब ठण्ड में भी उसका आधा शरीर खुला हुआ है। वह पीछे आ रहे लोगों को फ्लाइंग किस दे रही है।
एक अन्य बाइक सवार लड़का भी वीडियो में दिखाई दे रहा है जो लड़की को फ्लाइंग किस दे रहा है, लड़की भी जवाब में फ्लाइंग किस दे रही है। हैरानी की बात ये है कि दोनों ही गाड़ियों पर कोई नंबर प्लेट नहीं है और ना ही किसी ने हेलमेट पहना हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक ने लिखा की लड़कियां ठण्ड में भी कपड़े नहीं पहन रही हैं रील्स के चक्कर में, इसलिए कपड़े वालों को भारी नुकसान हो रहा है। एक ने लिखा कि नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रहा है तो अब अज्ञात लोगों के खिलाफ क्या पुलिस FIR दर्ज करेगी? एक अन्य ने लिखा कि ये रील का जमाना है इसे रियल मत समझना , जान बूझकर नंबर प्लेट हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Video : 20 ट्रॉली को अकेले खींच ले गया ये ट्रैक्टर, लोग बोले- ये तो रेलगाड़ी बना दिया
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें लोग बाइक से स्टंट करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। शायद इसी के डर से अब लोग नंबर प्लेट निकालकर स्टंट कर रहे हैं और इस वीडियो में भी यही हुआ है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines