Viral Video: ‘भाभी तू पटोला’ सॉन्ग पर साड़ी पहन किया ऐसा डांस, 'सपना चौधरी' भी फेल

bhabhi dance in green saree goes viral

bhabhi dance in green saree goes viral

Viral Video: साड़ी (Saree) ऐसी ड्रेस है जो हर उम्र की स्त्रियों पर अच्छी लगती है। अकसर सोशल मीडिया (Social Media) पर लड़कियां साड़ी पहनकर अपनी फोटो व वीडियो डालती हैं। ऐसी ही साड़ी पहने हुए भाभी का डांस (Bhabhi Dance) वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल Viral हो रहा है। हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) पर हरे रंग की साड़ी पहने यह भाभी ऐसा डांस कर रही है कि फैंस बोल रहे हैं ..इसके सामने .’सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी फेल हो गई’। आइए आप भी यह वीडियो देखिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

डांस के साथ एक्सप्रेशन ने बढ़ाई धुकधुकी 

Viral Video में भाभी हरियाणवी हिट सॉन्ग ‘भाभी तू पटोला, कतई बम का गोला से’ पर डांस करती नजर आ रही है। चंद सेकंड की इस वीडियो में भाभी हरे रंग की साड़ी पहने हुई दिख रही है। वह गाने के बोल के साथ पहले चलती हुई जाती है फिर पलटकर जमकर ठुमके लगाती है। वीडियो में यह किसी मकान की छत लग रही है।

विज्ञापन

साड़ी के साथ एसेसरीज भी मैचिंग

भाभी के डांस पर एक्सप्रेशन बेहद शानदार हैं। साथ में उसने कान में बड़े गोल्डन रंग के झुमके पहन रखे हैं। हाथ में हरे, नीले रंग की चूड़ियां पहन रखी हैं, जो उसकी साड़ी के साथ बेहद जच रही हैं। ब्लैक रंग का ब्लाउज उसकी साड़ी के डिजाइन के साथ मैच कर रहा है। जैसे-जैसे गाने के बोल बदलते हैं भाभी के चेहरे के भाव भी वैसे होते जाते हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक तीन हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। लोग इसे शेयर कर रहे हैं। कमेंट में भाभी के डांस की तारीफ कर रहे हैं। haryanvi_dance_reels नाम के अकाउंट से यह रील अपलोड की गई है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ