हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: शादी मत करना..कहते हुए फंदे पर झूला युवक, आखिरी वीडियो हो रहा वायरल

Ghaziabad Viral Video : गाजियाबाद में एक शख्स ने सुसाइड करने से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा कि जिंदगी में सबकुछ करना लेकिन कभी शादी मत करना! शख्स की मौत के बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Ghaziabad Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाकर अपनी जान दे दी। शख्स का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि सबकुछ कर लेना लेकिन शादी मर करना।

गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में जगजीत सिंह राणा नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जान देने से पहले जगजीत सिंह ने वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज दिया। वीडियो में वह फांसी का फंदा गले में डालकर कह रहा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, इसके लिए पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। मैं पूरे होश में यह वीडियो बना रहा हूं। मेरी जान को खतरा है।

वीडियो में वह कह रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों की तरफ से उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि दोस्तों बुरी चरित्र की लड़की से शादी कभी मत करना। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एक अन्य वीडियो में जगजीत सिंह कह रहा है कि मेरी संपत्ति में से किसी को हिस्सा न दिया जाए और न ही मेरा मुंह दिखाया जाए। उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है वही लोग इसका अंतिम संस्कार कर दें। उसने यह भी कहा कि मैं पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर जान दे रहा हूं। उत्पीड़न अब सहन नहीं होता।

यह भी पढ़ें : 4 साल में पांच बार गर्भवती होने का दावा कर महिला ने किया कांड! ऐसे खुल गई पोल

वीडियो में शख्स यह सब कहते हुए फांसी का फंदा गले में डालता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची तो शख्स फंदे पर लटका हुआ मिला। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें