हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नौकरानी ने पूरे परिवार को बना दिया लीवर पेशेंट! पुलिस के सामने खोला खाने में 'पेशाब' मिलाने का राज

Ghaziabad News: पिछले कई दिनों से गाजियाबाद का एक मामला काफी सुर्खियों में है। यहां पर एक घर में काम करने वाली महिला पर आटे में पेशाब मिलाने का इल्जाम लगा। इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नौकरानी जिस घर में काम करती थी वह पूरा परिवार धीरे-धीरे बीमार होता जा रहा था। इसकी वजह जानने के लिए मालिक ने घर में कई जगह पर कैमरा लगवा दिए। इस कैमरे से ही उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी रीना का घिनौना कृत्य सामने आया। कैमरे में रीना को आटे में पेशाब मिलाते हुए पकड़ा गया। नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां पर उसने ऐसा करने की वजह का खुलासा किया है।

क्यों मिलाती थी पेशाब?

ये मामला थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी का है। खाने में पेशाब मिलाने की आरोपी रीना को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान रीना ने इस हरकत की वजह का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि पहले तो रीना ने सभी आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में जब उसे वीडियो दिखाया गया तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। रीना ने कहा कि उसने ये सब मालिक की डांट के चलते किया। उसके मालिक छोटी-छोटी चीजों के लिए हमेशा उसको डांटते थे। उसने ये बदला लेने के लिए किया।


ये भी पढ़ें: बाप के हत्यारे को पकड़ने के लिए बेटी ने पहनी पुलिस की वर्दी, 25 साल बाद खुद किया ‘इंसाफ’!

विज्ञापन

सालों से परिवार की भरोसेमंद थी रीना

रीना पिछले 8 सालों से इस घर में काम कर रही है। इतने सालों में उसपर परिवार का काफी भरोसा बन गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से परिवार के लोग लीवर की दिक्कतों का सामना कर रहे थे। घर वालों ने जब इस समस्या पर ध्यान दिया तो उनका शक नौकरानी पर गया। इसके लिए घर के कई हिस्सों में कैमरे लगा दिए। CCTV देख कर परिवार वालों के होश उड़ गए। जिस बात का उनको डर था वही हुआ, कैमरे में रीना आटे में पेशाब मिलाती दिखी।

ये भी पढ़ें: विधायक का अजीबोगरीब कदम, 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola