विधायक का अजीबोगरीब कदम, 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित 

MLA Saokat Molla Felicitates Bald Men: पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला ने गंजे लोगों के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उन्होंने इन लोगों को हौसला बढ़ाने के लिए गिफ्ट दिए।

Bald Men

प्रतीकात्मक तस्वीर।

MLA Saokat Molla Felicitates Bald Men: सिर पर कम बाल होने पर कई लोग टेंशन में आ जाते हैं। वे हीनभावना से ग्रसित होने लगते हैं। यहां तक कि बाल उगाने के नए-नए नुस्खे भी आजमाने लगते हैं। हालांकि ये सब नेचुरल होता है और इस समस्या पर कई फिल्मों के जरिए सकारात्मक संदेश भी दिया जा चुका है, लेकिन फिर भी गंजेपन को लेकर समाज में एक अलग ही धारणा बनी रहती है। इस बीच एक विधायक ने अपने एक साहसिक कदम से लोगों को चौंका दिया।

विज्ञापन

विधायक बोले- गंजे लोग ज्यादा बुद्धिमान 

दरअसल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने बुधवार को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उन्होंने 100 गंजे पुरुषों को सम्मानित किया। इन लोगों को ‘इंटेलेक्चुअल’ के तौर पर सम्मानित किया गया। विधायक का मानना है कि गंजे पुरुष ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। हमें उनका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए इस पहल की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन

फूल और गिफ्ट दिए गए 

केनिंग ईस्ट विधानसभा से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला अपने इस काम के जरिए चर्चा में आ गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कार्यक्रम केनिंग के जीवंतला बाजार में आयोजित हुआ। इस मौके पर कई गंजे पुरुषों को फूल और गिफ्ट बांटे गए। विधायक के अनुसार, जो लोग गंजेपन, स्किन टोन, कम हाइट, मोटापे या किसी अन्य शारीरिक बनावट की वजह से हीनभावनाओं का शिकार होते हैं, उनका हौसला बढ़ाने के लिए ये पहल की गई है।

विज्ञापन

मिला हौसला और आत्मविश्वास 

विधायक ने आगे कहा- ये लोग सामाजिक माहौल के चलते कहीं जाने में दिक्कतें महसूस करते हैं। इस कार्यक्रम को दो गांवों से शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए एक शख्स ने कहा कि मैंने कई तरह के नुस्खे आजमाए थे, लेकिन बाल वापस नहीं आए। इस कार्यक्रम से उन्हें हौसला और आत्मविश्वास मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ