Social Media Viral Post: पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना के एक शख्स से जुड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये शख्स नसुता वासा शहर का बताया जा रहा है, जिसने कुछ दिन पहले ही अपनी नौकरी से रिजाइन किया है। लेकिन पोस्ट में जो त्याग पत्र नजर आ रहा है, उसमें ऐसी बातें लिखी गई हैं, जिसको पढ़ने के बाद शायह ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। यूजर्स शख्स की बातों को पढ़ने के बाद मौज लेते दिख रहे हैं। फिलहाल इस पोस्ट को 38 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर पहले भी कई सारे इस्तीफे चर्चा का विषय बन चुके हैं। कुछ इस्तीफों में कर्मचारी जॉब छोड़ने के पीछे पारिवारिक परेशानियों का हवाला देते हैं। कुछ इस्तीफों में दूसरे संस्थान में जाने या कोई और दिक्कत बताई जाती है। लेकिन ऐसी मजेदार पोस्ट काफी कम ही देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम!
ताजा जो पोस्ट वायरल हो रही है, उस त्याग पत्र को लिखते समय कर्मचारी ईमानदारी दिखाता है। वह लिखता है कि फिलहाल तो मैं कंपनी को छोड़कर जा रहा हूं। लेकिन कुछ चीजें अगर ठीक नहीं रहीं तो वापसी जरूर करूंगा। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि भाई जी ने अपना बी प्लान पहले से ही तैयार कर लिया है। दूसरा यूजर लिखता है कि यह कहना काफी अच्छा रहा कि वह लौटकर फिर नियोक्ता के पास आएगा। तीसरे यूजर का कमेंट चौंकाने वाला रहा। वह यूजर लिखता है कि अगर दोबारा जॉब पर लौटे तो बॉस आपको कम सैलरी देंगे।
38 हजार लोग कर चुके लाइक
इस प्रकार के कई कमेंट इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं। इस्तीफे की शुरुआत में शख्स ने लिखा कि नौकरी छोड़ने की वजह नीचे लिखी गई है। आगे लिखता है कि उसे किसी नई कंपनी में नौकरी मिल गई है। एक बार वहां जाकर काम करने की इच्छा है। अगर कुछ चीजें ठीक नहीं लगीं तो वापस आ जाऊंगा। मैं सभी अधिकारियों का धन्यवाद देता हूं। कंपनी को मेरी ओर से शुभकामनाएं। इंस्टाग्राम पर इस लेटर को @wallstreetoasis नाम के हैंडल की ओर से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये लेटर 23 सितंबर का है। जिसे 38 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: गुड़ या शहद, कौन है सेहत का राजा, किसका सेवन आपकी सेहत को देगा ज्यादा फायदा?
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines