तीन आंख वाले जानवर का नाम क्या है? UPSC की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी हैं इन सवालों के जवाब

General Knowledge : ‘सफेद हाथियों’ की धरती किसे कहते हैं? दुनिया में सबसे पहले फिंगरप्रिंट का उपयोग कहां हुआ था? आइये जानते हैं ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब!

GK (9)
विज्ञापन

General Knowledge : धरती पर एक से बढ़कर एक अजूबे हैं। जानवर या कीड़े-मकोड़े तो इतने हैं कि पहचानना और याद रखना भी मुश्किल है। फिर भी हम जानवरों या जंगलों की दुनिया को समझने की कोशिश करते हैं। क्या आपको पता है कि धरती पर एक जानवर ऐसा भी है, जिसकी तीन आंखें होती हैं? आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं।

सवाल : किस देश में कपड़े पर अखबार छपता है?
जवाब : स्पेन, ऐसा इसलिए क्योंकि राजाओं के समय कपड़े पर अखबार छपते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उसी परंपरा को जारी रखने के लिए आज भी कपड़े पर अखबार छपते हैं।

विज्ञापन

सवाल : दुनिया में सबसे पहले फिंगरप्रिंट का उपयोग कहां हुआ था?
जवाब : अर्जेंटीना में, पुलिस ने इसका इस्तेमाल शुरू किया था।

सवाल : किस देश में सबसे अधिक नदियां हैं?
जवाब : दुनिया में सबसे ज्यादा नदियां बांग्लादेश में हैं। यहां करीब 700 नदियां हैं।

सवाल : ‘सफेद हाथियों’ की धरती किसे कहते हैं?
जवाब : थाईलैंड को सफेद हाथियों की धरती कहते हैं।

विज्ञापन

सवाल : किस देश में पांच लाख के नोट चलन में लाए गए?
जवाब : वियतनाम

विज्ञापन

सवाल : किस देश में दो करेंसी चलती हैं?
जवाब : चीन के साथ ही साथ चिली, कोलंबिया और इक्वाडोर समेत कुछ और देशों में भी दो करेंसी चल रही हैं।

सवाल : किस देश के राष्ट्रगान में सिर्फ म्यूजिक है?
जवाब : स्पेन

विज्ञापन

सवाल : किस जानवर के पास तीन आंखें होती हैं?
जवाब : टुआटेरा एक ऐसा जंतु हैं जिसके तीन आंखें होती हैं। रिकोसिफेलिया वर्ग का यह प्राणी न्यूजीलैंड में पाया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ