Interesting Facts About Sun: सूरज को अलग-अलग भाषाओं में कई सारे नाम से जाना जाता है जैसे की हिंदी में आदित्य, लैटिन भाषा में सोल और ग्रीक मान्यता के अनुसार हिलीओस। नाम कुछ भी हो लेकिन मतलब तो एक ही होता है। 2020 में कोरोना वायरस न केवल भारत पर बल्कि पूरे विश्व पर फैल चुका था। लाखों की तादाद में लोगों की मौत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई थी। ऐसे में ये बात आपको हैरान कर सकती है कि ‘कोरोना’ सूरज पर भी मौजूद है। क्यों चौंक गए ना? जी हां कोरोना सूरज पर भी माैजूद है। यह जानने की दिलचस्पी आपमें भी बहुत होगी कि आखिर सूरज तक कैसे पहुंचा कोरोना? आइए जानते हैं, सूरज से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें
सूरज का कितना तापमान है?
सूरज का तापमान 5,973°C से 15,000,000°C तक पहुंच जाता है।
धरती से कितनी दूरी पर है सूरज?
धरती से करीबन 150 मिलियन (15 करोड़) किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर है।
सूरज का कितना वजन है?
सूरज का वजन धरती से 330,000 गुणा अधिक है। यानी की पूरे सौर मंडल का 99.8 प्रतिशत वजन अकेले सूरज का होता है।
सूर्य किन पदार्थों से बना है?
सूर्य को आग के गोले के नाम से संबोधित किया जाता है क्योंकि ये हाइड्रोजन(hydrogen) और हीलियम(helium) जैसे कणों को मिलाकर बनता है।
सूरज की कितनी परतें हैं ?
सूरज काफी परतों के समावेश से बना हुआ है जिसमें से सबसे ऊपरी परत कोरोना कहलाती है, मध्यम परत को वर्ण मंडल में विभाजित किया है और सबसे निचला तल कोर के नाम से जाना जाता है।
सूर्य पर मौजूद कोरोना क्या है?
सूर्य का कोरोना सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी हिस्सा है। कोरोना आम तौर पर सूर्य की चमकदार रोशनी से छिपा रहता है इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान भी इसे साधारण तौर पर नहीं देखा जा सकता। इसे विशेष उपकरणों का उपयोग किए बिना नहीं देखा जा सकता।
क्या आपको पता है कि सूर्य का व्यास कितना है?
सूरज का व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है। पृथ्वी के मुकाबले यह लगभग 109 गुना बड़ा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines