General Knowledge : भारतीय रेलवे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। देश के लगभग हर कोने में रेल की कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। लगातार विस्तार हो रहा है। आज हम दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल नेटवर्क से जुड़े दिलचस्प सवालों का जवाब जानेंगे।
क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे का पहला वर्कशॉप कहां बना था? दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां है? आइये ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं।
रेलवे के पास 4 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन कौन से हैं?
हिमालयन रेलवे (1999), छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई (2004), नीलगिरि माउंटेन रेलवे (2005), और कालका शिमला रेलवे (2008) इस लिस्ट के बढ़ने की संभावना है।
दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म कहां है?
भारत के पास दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म है, जिसकी लंबाई 1,366 मीटर है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर है।
क्या होता है TRAIN का फुलफॉर्म?
हिंदी में लोग ट्रेन को रेलगाड़ी या लौहपथगामिनी कहते हैं, अंग्रेजी में TRAIN कहते हैं। ट्रेन का फुलफॉर्म Tourist Railway Association Inc. होता है।
यह भी पढ़ें : ऐसा कागज जो पानी में नहीं भीगेगा! बस लगाना है ये पाउडर
भारत की सबसे लंबी और सबसे छोटी ट्रेन की सवारी जानते हैं आप?
विवेक एक्सप्रेस सबसे लंबी दूरी तय करती है, जो कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ तक की जाती है। यह ट्रेन 82 घंटे और 30 मिनट में 4189 किलोमीटर की दूरी तय करती है। भारत में सबसे छोटी ट्रेन यात्रा नागपुर से अजनी तक की जा सकती है, जो केवल 3 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
भारत में कहां एक ही जगह दो स्टेशन हैं?
अहमदनगर में, श्रीरामपुर और बेलापुर स्टेशन एक ही स्थान पर लेकिन ट्रैक के विपरीत दिशा में स्थित हैं।
भारत में कहां, एक ही जगह से सबसे अधिक रेल रुट निकलते हैं?
मथुरा जंक्शन से 7 रेलवे लाइनें निकलती हैं, जो एक ही स्थान से सबसे अधिक रेलवे मार्ग है।
यह भी पढ़ें : प्लास्टिक का अविष्कार कब और किसने किया था? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
भारतीय रेलवे का पहला वर्कशॉप कहां बना था?
ब्रिटिश सरकार की पहली रेलवे वर्कशॉप बिहार के मुंगेर के पास जमालपुर में स्थापित की गई थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines