General Knowledge: लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा जो 1 जून तक चलेगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। कुल सात चरण में मतदान होंगे। क्या आपको पता है देश में जब पहली बार चुनाव हुआ तो कितने चरण में हुआ था? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।
देश में पहली बार आम चुनाव कब हुआ था?
25 फरवरी को 1951 को देश में पहली बार आम चुनाव शुरू हुआ था और 21 फरवरी 1952 तक चला था।
पहली बार कितनी सीटों पर लड़ा गया था चुनाव?
पहली बार हुए चुनाव में 489 सीटों पर चुनाव हुआ था।
वोटिंग के लिए उम्र में बदलाव कब किया गया था?
साल 1989 में मत डालने के उम्र में बदलाव किया गया था, जिसे 21 से 18 साल कर दिया गया था।
NOTA का उपयोग पहली बार कब किया गया?
NOTA का उपयोग पहली बार साल 2014 में हुआ था, 1.1 प्रतिशत वोट NOTA के लिए दिए गए थे।
यह भी पढ़ें : Election Facts: दो नेताओं को मिले बराबर वोट तो सिक्का उछालकर हुई विजेता की घोषणा
पहली बार हुए चुनाव में कितने लोगों वोट डाला था?
पहली बार हुए चुनाव में 17.3 करोड़ वोटर थे और 44 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था ।
पहले चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कौन सी थी?
पहले चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था और CPI दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
पहले चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली थीं?
पहले चुनाव में कांग्रेस को 489 में से 364 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें : एक ऐसा नेता जो चार राज्यों से पहुंचा संसद, तीन जगहों से लड़ा चुनाव, हुई थी करारी हार
EVM का इस्तेमाल पहली बार कब हुआ था?
साल 1982 में पहली बार EVM मशीन का इस्तेमाल हुआ था, केरल में हुए चुनाव में EVM का प्रयोग हुआ था।
कितने चरणों में हुआ था पहला आम चुनाव?
देश में पहला आम चुनाव 68 चरण में हुआ था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines