Death Spiral Ants: चीटियों के बारे में आप जानते ही होंगे, उन्हें देखा भी होगा। कुछ चीटियां इंसानों को काट लेती हैं तो बेहद जलन होती है तो वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जो काटती ही नहीं है। क्या आपको पता है कि एक चींटी ऐसी भी होती है तो आत्महत्या कर लेती है, वह भी अकेले नहीं बल्कि कई सारी चीटियां एक साथ अपनी जान दे देती हैं।
क्या आप जानते हैं Death Spiral?
आपको जानकर हैरानी होगी कि चींटियां कैसे आत्महत्या कर सकती हैं और क्यों अपना जीवन त्याग कर देती हैं? दरअसल यह वह जानबूझकर नहीं करती हैं लेकिन वह एक ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जिससे वह बाहर निकल ही नहीं पाती और अपनी जान गंवा देती हैं। इसे अंग्रेजी में Death Spiral कहते हैं।
आर्मी चींटी अंधी होती हैं, वह अपने प्रमुख को फॉलो करते हुए चलती हैं। आगे चलने वाली प्रमुख चींटी एक खास प्रकार का गंध छोड़ती हैं, जिसे फॉलो करते हुए चीटियां पीछे-पीछे चलती हैं। इस दौरान अगर प्रमुख चीटीं से बाकी चीटियां भटक जाएं तो इनकी मौत निश्चित है।
बाहर नहीं निकल पातीं, चली जाती है जान
दरअसल जब प्रमुख चीटीं से अन्य चींटियां भटक जाती हैं तो वह गोल गोल घूमने लगती हैं और यह सिलसिला तब तक चलता है जब तक मौत नहीं हो जाती। वह लगातार गोल गोल घूमती रहती हैं और जब थक जाती हैं तो उनकी मौत हो जाती है। वह इससे बाहर नहीं निकल पातीं।
यह भी पढ़ें : एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?
बता दें कि ये जो आर्मी आंट होती हैं ये भले ही ना देख पाती हों लेकिन अपना भोजन खोज लेती हैं। ये गंध सूंघते हुए इधर उधर घूमती हैं। इनमें एक केमिकल पाया जाता है जिसे फेरोमोन्स कहते हैं। इसी वजह से इनके अंदर एक दूसरे को फॉलो करने की आदत होती हैं और यही इनकी मौत का कारण भी बन जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines