हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: Zomato के डिलीवरी बॉय ने घोड़े पर पहुंचाया खाना, लोग बोले- देश बदल रहा है

Funny Comment on Horse Zomato Delivery Boy Viral Video: Zomato डिलीवरी बॉय के इस वायरल वीडियो पर लोग चटखारे लेते हुए मजेदार कमेंट हैं।

विज्ञापन

Funny Comment on Horse Zomato Delivery Boy Viral Video: देशभर में ट्रक ड्राइवर नए हिट एंड रन कानून को लेकर हड़ताल कर रहे थे, जिसका असर आम जनता पर भी पड़ने लगा। इस हड़ताल की वजह से देश में कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल का ट्रांसपोर्ट नहीं हो पाया। ऐसे में इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक Zomato डिलीवरी बॉय बाइक की जगह पर घोड़े से लोगों के घर खाना पहुंचा रहा है। जितना ये वीडियो मजेदार है, उससे ज्यादा इस पर आने वाले कमेंट मजेदार हैं।

 

घोड़े पर Zomato बॉय

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में Zomato का डिलीवरी बॉय कंधे पर बैग टांगे सड़क पर घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा है। अचानक सड़क पर Zomato बॉय को घोड़े पर डिलीवरी करते देख आसपास के लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से किसी एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हैदराबाद शहर का है।

यह भी पढ़ें: कौन है लावण्या बल्लाल जैन, जो हो रही हैं X पर ट्रेंड, क्या है माजरा

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके साथ कई यूजर्स ने इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो कमेंट में लिखा ‘इतने तेजस्वी लोग सिर्फ इंडिया में ही पाए जाते हैं’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘मेरा देश बदल रहा है’, कुछ यूजर्स इस पूरी घटना को ‘शो बाजी’ बताया। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि ‘Zomato बॉय यह सब फेमस होने के लिए कर रहा है।’

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की हड़ताल

बता दें कि, नए हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर थे। देश के कई हिस्सों में तो ट्रक ड्राइवर के साथ-साथ प्राइवेट बस ड्राइवर और ऑटो रिक्शा ड्राइवर भी हड़ताल पर थे। नए साल के मौके पर शुरू हुई इस हड़ताल अब पूरे देश पर पड़ने लगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola