Friends Jumped into Lake Video Viral: 120 फीट की ऊंचाई से झील में 2 युवकों के कूदने का वीडियो सामने आया है। एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे की हालत नाजुक है। इतनी ऊंचाई से बह रहे झरने के ऊपर से झील में छलांग लगाने का वीडियो देखकर किसी की भी सांसें सूख जाएंगी। मामला महाराष्ट्र के पालघर का है। 3 दोस्त जव्हार इलाके के मशहूर दाभोसा झरने पर पिकनिक मनाने गए थे।
इस दौरान झील में नहाने के लिए उतरे, लेकिन 2 युवक ऊपर पहाड़ पर चढ़ गए और झरने के मुहाने के पास खड़े होकर उन्होंने झील में छलांग लगा दी। दोनों युवकों के दोस्त ने इसका वीडियो बनाया, लेकिन करीब 120 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने से युवकों के सिर पत्थरों में लगे। रविवार करीब दोपहर 2 बजे की घटना है और युवकों के छलांग लगाने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई की मीरा रोड पर रहने वाले तीनों युवक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले युवक की पहचान माज़ शेख (24) के रूप में हुई है। जोएब की हालत गंभीर है। तीनों मुम्बई की मीरा रोड पर काशिमिरा इलाके के रहने वाले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2 युवक जहां से झरना बह रहा है, उस ऊंचाई पर पहुंचते हैं और देखते ही देखते वहां से नीचे छलांग लगा देते हैं। दोनों के पानी में गिरने पर छपाक की तेज आवाज होती है, लेकिन इसके बाद पानी शांत हो जाता है।
वीडियो में जैसे नजर आ रहा है कि जब दोनों युवक काफी देर तक बाहर नहीं निकलते तो वीडियो बना रहा तीसरा युवक उन्हें देखने आता है। इतनी देर में जोएब तैरकर पानी से बाहर आता है और पत्थर पर आकर बैठ जाता है, जबकि माज शेख अंदर ही रह जाता है। वीडियो बनाने वाला युवक जोएब से पूछता है कि माज कहां है तो वह कुछ बोल नहीं पाता, लेकिन उसकी तबियत बिगड़ने लगती है, वहीं युवक माज की तलाश करता है।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! कलयुगी मां ने दिव्यांग बेटा नहर में फेंका, मगरमच्छ के जबड़े में मिली लाश
जोएब के सिर में चोट लगी, वेंटिलेटर पर पहुंचा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों युवक किसी तरह माज शेख को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। वहीं जोएब की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके सिर में चोट लगी है और शरीर के कई अंगों में पानी भर चुका है। पुलिस वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी
यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप पर डील, एक रात की 8 हजार फीस; गुरुग्राम में सेक्स रैकेट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines