आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फ्री रिचार्ज, कैशबैक, क्रेडिट कार्ड ऑफर, ओएलएक्स के फर्जी नंबरों से या फर्जी कस्टमर केयर से आपको कोई कॉल या मैसेज आता है तो सावधान हो जाएं। लोन माफी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, प्रमोशनल लिंक और केबीसी के नाम पर भी लगातार फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। आधार कार्ड कई जगह यूज होता है, लोग बिना सोचे-समझे इसकी डिटेल शेयर कर देते हैं। इसका फायदा जालसाज उठाते हैं, जो देखते ही देखते खाता खाली कर देते हैं।
यह भी पढ़ें:मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला गिरफ्तार; ISI ने रची साजिश, हमले के पीछे ये गैंगस्टर
UIDAI के जरिए आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं। आधार कार्ड की पर्सनल जानकारी को ठगी के अलावा किसी और गलत काम में भी यूज किया जा सकता है। आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में जानते हैं। आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करना जरूरी है। UIDAI की ओर से यूजर्स को लॉक-अनलॉक की सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य बायोमेट्रिक्स डेटा फिंगर प्रिंट्स और आइरिस स्कैन की गोपनीयता को सेफ रखना होता है। एक बार आधार को लॉक करने के बाद कोई भी आपकी अनुमति के बिना इसे यूज नहीं कर सकता।
आधार को ऐसे करें लॉक
- सबसे पहले आधार कार्ड की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/bio-lock पर जाएं।
- इसके बाद आपको चेक बॉक्स का ऑप्शन स्क्रीन पर दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इस पर लिखा होगा कि जब तक आप अपने बायोमेट्रिक को अनलॉक नहीं करेंगे, तब तक बायोमेट्रिक का ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकेंगे।
- इस पर क्लिक के बाद Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन खुलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको 12 अंकों का आधार नंबर फिल करना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करना होगा।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको फिर Lock/Unlock का ऑप्शन दिखेगा। किसी एक को सेलेक्ट करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:‘लोगों को गुमराह…’, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का निशाना, संविधान को लेकर दी ये नसीहत
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines