---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдХрд╛рд▓рд┐рдпрд╛ рдХреЗ рдШрд░ рдЧреНрд░реЗрдиреЗрдб рдлреЗрдВрдХрдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рдЧрд┐рд░рдлреНрддрд╛рд░; ISI рдиреЗ рд░рдЪреА рд╕рд╛рдЬрд┐рд╢, рд╣рдорд▓реЗ рдХреЗ рдкреАрдЫреЗ рдпреЗ рдЧреИрдВрдЧрд╕реНрдЯрд░

рдкрдВрдЬрд╛рдм рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдиреЗ рдмреАрдЬреЗрдкреА рдиреЗрддрд╛ рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдХрд╛рд▓рд┐рдпрд╛ рдХреЗ рдШрд░ рд╣реБрдП рдЧреНрд░реЗрдиреЗрдб рдЕрдЯреИрдХ рдХрд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рд╕реЙрд▓реНрд╡ рдХрд░ рд▓рд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдкреБрд▓рд┐рд╕ рд╕реВрддреНрд░реЛрдВ рдХреЗ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ рд╡рд╛рд░рджрд╛рдд рдХреЗ рдкреАрдЫреЗ рдПрдХ рдЧреИрдВрдЧрд╕реНрдЯрд░ рдХрд╛ рд╣рд╛рде рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рдиреЗ рдЖрдИрдПрд╕рдЖрдИ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдорд┐рд▓рдХрд░ рд╕рд╛рдЬрд┐рд╢ рд░рдЪреА рдереАред рд╣рдорд▓реЗ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рд╡рд┐рд╕реНрддрд╛рд░ рд╕реЗ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

पंजाब पुलिस ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने का मामला 12 घंटे में सॉल्व कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हमले में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जोकि गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर साजिश रची थी। पंजाब का धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए हमला किया गया था। बता दें कि जीशान अख्तर मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में भी वांछित है। पुलिस पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के लिंक की भी जांच कर रही है। पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। आरोपियों को भगाने में शहजाद भट्टी नाम के शख्स की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

कालिया से मिले रवनीत बिट्टू

वहीं, हमले को लेकर पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष ने मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। हालांकि मान सरकार ने दावा किया है कि मामले की जांच अभी जारी है, जिन लोगों का हमले में हाथ है, उनको बख्शा नहीं जाएगा। सोमवार देर रात धमाके के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी जालंधर जाकर मनोरंजन कालिया का हालचाल जाना। बिट्टू ने कहा कि इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पंजाब पहले ही ऐसे मामलों से गुजर चुका है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण खो चुकी है। हालात ये हैं कि थानों पर भी ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

विपक्ष ने मान सरकार पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब एक और काला युग बर्दाश्त नहीं कर सकता। मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को नैतिकता के आधार पर रिजाइन कर देना चाहिए। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे 3-4 आरोपियों ने हमले को अंजाम दिया। आरोपी ई-रिक्शा पर सवार थे, जो ग्रेनेड फेंकने के बाद फरार हो गए। जोरदार धमाके में घर की खिड़कियां और कार के शीशे टूट गए। जमीन पर बड़ा गड्ढा हो गया। हमले के समय कालिया घर के अंदर सो रहे थे। हालांकि हमले में जानी नुकसान नहीं हुआ। हमले की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:चीन के टैरिफ को लेकर क्या ट्रंप से सवाल करेंगे एलन मस्क या दोनों में फिर टकराव?

यह भी पढ़ें:‘लोगों को गुमराह…’, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का निशाना, संविधान को लेकर दी ये नसीहत

---विज्ञापन---

First published on: Apr 08, 2025 02:55 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola