Trending News: Y Combinator के फाउंडर Mihail Eric की गर्लफ्रेंड CC Gong ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए “स्वेट इक्विटी” की मांग करते हुए इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। Gong ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के लिए खाना बनाती हैं, उनके कपड़े धोती हैं और बाल भी काटती हैं, क्योंकि वह YC के कठिन कार्यक्रम से गुजर रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि YC की गर्लफ्रेंड्स को भी स्टार्टअप में स्वेट इक्विटी मिलनी चाहिए, यानी उन्हें भी हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जेंडर रोल्स और महिलाओं की भूमिका को लेकर बड़ी बहस शुरू कर दी। कुछ लोग Gong की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि एक शिक्षित और सक्षम महिला को ऐसा काम क्यों करना चाहिए।
Y Combinator क्या है?
Y Combinator (YC) सिलिकॉन वैली स्थित एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर है, जो शुरुआती स्टार्टअप्स को फंडिंग, सलाह और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करता है। YC का कार्यक्रम करीब 3 महीने का होता है, जिसमें स्टार्टअप्स को गहन मार्गदर्शन और समर्थन मिलता है। यह कार्यक्रम इतना कठिन होता है कि इसमें भाग लेने वाले फाउंडर्स के पास अक्सर खुद की देखभाल करने का समय नहीं होता।
Gong की पोस्ट: बॉयफ्रेंड की मदद और “स्वेट इक्विटी”
Gong ने अपने बॉयफ्रेंड Mihail Eric की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह थके हुए सोफे पर लेटे दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, “YC कार्यक्रम के दौरान मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि वह खाना खाएं, कपड़े साफ रहें और बाल भी सही ढंग से कटे हों। साथ ही, मैं उन्हें फीडबैक देती हूं और उनके स्टार्टअप के लिए कस्टमर इंट्रोडक्शन भी करती हूं। YC की गर्लफ्रेंड्स को स्वेट इक्विटी मिलनी चाहिए।”
CC Gong का प्रोफेशनल बैकग्राउंड
CC Gong कोई आम महिला नहीं हैं। उन्होंने हार्वर्ड से अपनी पढ़ाई की है और Stanford से MBA किया है। वह Microsoft और Meta जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, Gong खुद भी एक स्टार्टअप की को-फाउंडर और Menlo Ventures में प्रिंसिपल हैं।
उनके बॉयफ्रेंड Mihail Eric Storia AI नामक एक स्टार्टअप के को-फाउंडर हैं, जो AI टूल्स डेवलप करता है।
सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस
Gong की “स्वेट इक्विटी” की मांग ने सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बहस छेड़ दी। कुछ लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं और उनकी मदद की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उनका बॉयफ्रेंड खुद अपनी देखभाल क्यों नहीं कर सकता।
एक YC फाउंडर ने लिखा, “YC के दौरान किसी ने मेरे लिए खाना नहीं बनाया, कपड़े नहीं धोए या बाल नहीं काटे। हमें इस सोच से आगे बढ़ना चाहिए कि महिलाएं सिर्फ भावनात्मक सहयोग देने के लिए हैं।”
यह भी पढ़े: एक क्लिक पर इस Calling Smartwatch से ले सकेंगे सेल्फी, जानें फीचर से लेकर कीमत
जेंडर रोल्स पर सवाल
इस बहस ने समाज में जेंडर रोल्स पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने चौथी कक्षा में पहली बार सुना था कि ‘हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है’, लेकिन आज भी मैं सोचती हूं कि महान महिलाओं के पीछे कौन होता है?”
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines