हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल

फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार पर को-पायलट के हमले के बाद उनका पुराना पॉडकास्ट वायरल हो रहा है. जानिए घटना के दौरान क्या हुआ और पायलट ने क्या कहा था.

विज्ञापन
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार का पुराना पॉडकास्ट इंटरव्यू घटना के बाद वायरल हो रहा है. (Image- youtube/@cszalakmehta)

‘जब हम ऊपर होते हैं और कुछ हो जाता है, तो आपको कौन बचाएगा?’ जिस वीडियो में करीब सालभर पहले फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने ये कहा था, वो अब वायरल हो रहा है. बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. जिसके वजह से करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी. लेकिन मच्छार की सतर्कता की वजह से प्लेन क्रैश होने से बच गया.

पुराने पॉडकास्ट में कही थी ये बात

अक्टूबर 2025 में जलक मेहता के ‘Bonafide Banter’ पॉडकास्ट में स्मित मच्छार ने इमरजेंसी के समय केबिन क्रू की भूमिका के बारे में बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि अगर विमान हवा में है और अचानक कुछ हो जाए तो मदद के लिए कोई डॉक्टर मिलना किस्मत की बात होगी. लेकिन केबिन क्रू को ऐसी स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है और वे किसी की जान बचाने में मदद कर सकते हैं.

उन्होंने कहा था कि लोग अक्सर केबिन क्रू की अहमियत को नजरअंदाज करते हैं. उनके मुताबिक, लोग क्रू को तब तक ज्यादा अहमियत नहीं देते जब तक सब ठीक रहता है, लेकिन जब कोई परेशानी आती है तो सबसे ज्यादा जरूरत उनकी ही पड़ती है. उनकी यही पुरानी बात अब बुधवार की घटना के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस समय उन्होंने कहा था कि अगर हवा में कुछ गलत होता है, तो लोगों की मदद ट्रैन्ड क्रू कर सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

क्या हुआ फ्लाईदुबई के प्लेन में?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को स्मित मछार उड़ा रहे थे. फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में को-पायलट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इजरायली अधिकारियों का मानना है कि ओमान का रहने वाला को-पायलट विमान को जानबूझकर क्रैश करने की कोशिश कर रहा था और यह एक संभावित आतंकी घटना हो सकती है. हालांकि, फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है.

विज्ञापन

यात्री ने बयां की आंखों देखी

फ्लाइट में हुई झड़प के दौरान स्थिति को संभालने में एक इजरायली यात्री ने भी बड़ी अहम भूमिका निभाई. पेशे से प्लंबर यात्री के पास विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था. उसने इजरायल के पीएम नेत्नयाहू से मुलाकात में बताया कि उन्होंने कैसे इस झड़प के बाद प्लेन को काबू किया. उन्होंने बताया कि उसने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को पकड़ने में मदद की. इसके बाद विमान में सफर कर रहे फ्लाईदुबई के दो पायलटों ने विमान को कंट्रोल करने में मदद की और फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई.
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, विमान करीब 33,000 फीट की ऊंचाई से मात्र 30 सेकंड में 17,000 फीट तक नीचे आ गया था.

सऊदी में भर्ती हैं कैप्टन मच्छार

विमान की सऊदी अरब में लैंडिंग के बाद कैप्टन मच्छार को वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है. भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत अब ठीक है. वहीं, विमान के उतरने के बाद सऊदी अधिकारियों ने ओमान के रहने वाले को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ जांच की जा रही है.

विज्ञापन

चारों तरफ हो रही कैप्टन की तारीफ

स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने तारीफ की है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना के बाद उनकी बहादुरी की तारीफ की. सभी ने उन्हें हीरो बताया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola