Man Smoking Cigarette In Flight : हवाई जहाज में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पाबंदी होती है। हालांकि ऐसे कई लोग होते हैं जो जाने अनजाने में इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जहाज में बैठने के बाद सिगरेट पीने लगा। लोगों ने इसकी शिकायत क्रू से कर दी और तुरंत वहां पुलिस पहुंच गई।
फ्लाइट में सिगरेट पीने लगा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हवाई जहाज की सीट पर आकर बैठा। ऐसा लग रहा है जैसे वह नशे में हो। बैठने के बाद ही उसने सिगरेट निकालकर पीना शुरू कर दिया। उसकी यह हरकत देख सभी यात्री हैरान रह गए। शख्स सिगरेट का कश लेने के बाद आंखे बंद कर आराम करने लगा। इसी बीच यात्रियों ने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दे दी।
क्रू मेंबर ने आकर उसे देखा तो वह सिगरेट जलाकर आंखे बंद कर बैठा हुआ था। क्रू मेंबर ने तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस आई और इस शख्स को उठाया तो वह चौक गया। उसका एक्शन तो ऐसा लग रहा है जैसे कि उसने गलती से सिगरेट जलाई हो। हालांकि पुलिस ने उसे साथ चलने का इशारा किया और तुरंत अपना सामान लेकर पुलिस के साथ चला गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि शायद इस शख्स ने गलती से सिगरेट जला दी थी, इसे पुलिस के हवाले नहीं करना चाहिए था। एक ने लिखा कि लोग ऐसी लापरवाही आखिर कैसे कर लेते हैं? क्या उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर नहीं होता है?
यह भी पढ़ें : चिकन ठीक से नहीं पका तो खिड़की से पत्नी को फेंका, पाकिस्तान का वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि जब फ्लाइट अटेंडेंट उसके पास आई तो उसे सिगरेट बुझाने के लिए कह सकते थे। शायद वह सचमुच भूल गया था और सहयोग भी कर रहा था। मुझे उम्मीद है कि उसे टिकट मिल गया होगा और उन्होंने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया होगा। एक अन्य ने लिखा कि वो सब तो ठीक है लेकिन ये शख्स लाइटर लेकर जहाज में घुसा कैसे? एक ने लिखा कि मुझे इस शख्स के लिए बुरा लग रहा है, ऐसे लग रहा है जैसे कि वह किसी परेशानी से गुजर रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines