हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छूटी फ्लाइट तो दरवाजा तोड़कर रनवे पर पहुंचा शख्स, उठा लिया ऐसा कदम चली गई जान

Airport Accident Viral Video : वायरल वीडियो में एक शख्स जबरदस्ती एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा है। दरवाजा तोड़कर यह शख्स रनवे पर पहुंच गया और उड़ान भरने को तैयार फ्लाइट के पास पहुंच गया। आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
Airport Accident Viral Video

Airport Accident Viral Video : फ्लाइट पकड़ने के लिए हमें कुछ समय पहले एयरपोर्ट पहुंचना होता है, देर होने पर शायद ही आप फ्लाइट पकड़ सकें। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने में जब लेट हो गया तो उसने ऐसा कदम उठाया जो जानलेवा साबित हुआ। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री जबरदस्ती एयरपोर्ट एक अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा है। दरवाजा ना खुलने पर शख्स ने उसे तोड़ दिया और रनवे की तरफ दौड़ पड़ा। हालांकि तब तक फ्लाइट टेकऑफ करने के लिए तैयार हो गई थी।

शख्स की हुई मौत

वीडियो में रनवे पर दौड़ लगा रहे यात्री को देखा जा सकता है, वहीं जहाज को भी धीरे धीरे आगे बढ़ते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही वह फ्लाइट के करीब पहुंचा, फ्लाइट के इंजन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने बीमार दादा से मिलने जा रहा था लेकिन किसी वजह से वह लेट हो गया और फ्लाइट छूट गई थी।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि फ्लाइट छूट जाने पर सबको तकलीफ होती है लेकिन देर से आना उसकी अपनी गलती थी और आप इतने मूर्ख हैं कि इंजन को पकड़ कर विमान पर चढ़ने की कोशिश करें? एक ने लिखा कि कैसे वह इतनी आसानी से फ्लाइट के इंजन तक पहुंच गया। यह तो समझ से बाहर है।

यह भी पढ़ें : जिस मंत्री की सुरक्षा में खड़ा था IPS, उसी के काफिले ने मारी टक्कर

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस शख्स ने अपने दादा जी से मिलने के लिए अपनी जान गवां दी, मुझे इस बात को बहुत दुःख है। एक अन्य ने लिखा कि अपने बीमार परिजनों से मिलने के लिए कैसे कोई अपनी जान की बाजी लगा सकता है और कानून अपने हाथ में ले सकता है। एक ने लिखा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और एयरपोर्ट का स्टाफ वहां दिखाई ही नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें : चलती कार से लटककर ये क्या करने लगी लड़की? लखनऊ की सड़कों पर लीजिये ‘फिल्मों’ का मजा

विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 28 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola