चलती कार से लटककर ये क्या करने लगी लड़की? लखनऊ की सड़कों पर लीजिये 'फिल्मों' का मजा

Lucknow Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चलती कार से एक लड़की लटकी हुई है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, पुलिस अब इस वीडियो को संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कह रही है।

Lucknow Police Viral Video

लखनऊ पुलिस

Lucknow Stunt Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें सड़क पर लोग कानून की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार से एक लड़की ड्राइवर के पास लटकी हुई है। किसी अन्य कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया, जिस पर पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार हो रहा है।

लखनऊ का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में सड़क पर चल रही एक कार से एक लड़की लटकी हुई है। लड़की ड्राइवर सीट के पास लटकी है और कार ड्राइव कर रहा शख्स उसे एक हाथ से पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। लड़की, कार ड्राइव कर रहे शख्स से बातचीत करती दिखाई दे रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों कर क्या रहे थे!

कुछ का कहना है कि ये रील बना रहे थे तो कुछ कह रहे हैं कि ये इश्क फरमा रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो लखनऊ के फिनिक्स प्लासियो के पास का है।

देखिए वीडियो


वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चलती कार में बाहर लड़की लटकी हुई है। बाकी जो हो रहा है वो आपकी आंखों के सामने है। अब फिल्म देखने सिनेमा हॉल नहीं जाना पड़ता। चौराहे-चौराहे ऐसी फिल्म देखने को मिलती हैं, ये दृश्य लखनऊ के फिनिक्स प्लासियो के पास का है। एक अन्य ने लिखा कि सड़क पर चलती कार में लटकी लड़की को खिड़की के रास्ते बाहों में दबा कर इश्क करने वाले इस जोड़े को यूपी पुलिस सबक सिखाए।

एक ने लिखा कि लखनऊ के आशिकों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि लड़की कार से लटकी हुई है और हो क्या रहा है, ये तो सभी देख रहे हैं। उम्मीद है यूपी पुलिस कानून और इश्क दोनों का पाठ पढ़ाएगी।

वायरल वीडियो को लखनऊ पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ