Air Alliance Flight : दो शहरों के बीच यात्रा करने के लिए अक्सर हम कार, बाइक, बस या ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। आम इंसान हवाई जहाज से यात्रा नहीं करना चाहता क्योंकि किराया अधिक होता है लेकिन दो भारतीय शहरों के बीच फ्लाइट का किराया होटल के खाने, मूवी के टिकट से भी कम है। जी हां, ये किराया दो भारतीय शहरों के बीच हवाई जहाज की यात्रा का ही है। आइये जानते हैं कि आखिर इसका किराया कितना है?
असम के गुवाहाटी से अगर आपको मेघालय की राजधानी शिलांग के बीच फ्लाइट से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको ओला, उबर से भी कम कीमत चुकानी पड़ेगी। यकीन नहीं होगा कि इन दो शहरों के बीच हवाई जहाज का किराया महज 150 रुपये है। ये आपको हैरान करने वाला हो सकता है लेकिन ये सच है।
दो शहरों के बीच हवाई जहाज का किराया 150 रुपये?
एलायंस एयर की फ्लाइट दोनों शहरों के बीच उड़ान भरती है, जिसमें 50 मिनट का समय लगता है। दोनों शहरों के बीच का किराया चेक करने पर पता चला कि इसके लिए हमें 400 रुपये चुकाने हैं। हालांकि प्रोमो कोड का उपयोग करने पर सीधे 250 रुपये की छूट मिलती है और किराया महज 150 रुपये हो जाता है। हालांकि इसमें आपको सर्विस टैक्स जरूर देना होगा।
वहीं इन दोनों शहरों के बीच कैब से यात्रा करने के लिए कम से कम चार से पांच हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। गुवाहाटी और शिलांग के बीच हवाई दूरी कम है लेकिन सड़क मार्ग से जाने के लिए आपको कई घंटे अलग सकते हैं। इसके साथ ही कम हवाई दूरी की वजह से इस रूट पर उड़ानें कम खर्चीली हैं। वहीं एलायंस एयर जैसी कम लागत वाली एयरलाइनें किराए को कम रखने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें : क्या होता है WiFi का फुल फॉर्म? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
हालांकि ऐसा नहीं है कि 150 में ही आप हमेशा यात्रा कर पाएंगे लेकिन अधिकतर दिन एलायंस एयर अपने यात्रियों को कम कीमत पर यात्रा करवा रही है। इस रूट पर यात्रा के दौरान आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। जब फ्लाइट पहाड़ों के ऊपर से उड़ान भरती है तो कई मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें : शराब वेज या नॉनवेज? क्या मांसाहार की श्रेणी में आती है बियर? जानें क्या है कारण
एलायंस एयर भारत की एक घरेलू एयरलाइन है, जो देश के कई शहरों के बीच फ्लाइट संचालित करती है। गुहावटी-शिलांग के अलावा बेंगलुरु से सलेम के लिए 525 रुपये, गुवाहाटी से पासीघाट के लिए 999 रुपये और लीलाबाड़ी से गुवाहाटी के लिए किराया 954 रुपये है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
32 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines