First Selfi With UFO Viral : UFO (Unidentified Flying Object) को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा होती है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता और ना ही इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने आती है। अब UFO के साथ ली गई ‘पहली सेल्फी’ खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि एक शोधकर्ता ने UFO के साथ पहली सेल्फी ली थी, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। दरअसल UFO को देखे जाने की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को लेकर जमकर बहस होती है।
ब्राजील के एक एलियन शोधकर्ता एडी मीरेल्स ने दावा किया है कि उन्होंने यूएफओ के साथ पहली सेल्फी ली है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि पीले रंग की लाइट के साथ एक गोलाकार यूएफओ जमीन के बेहद नजदीक है। एडी मीरेल्स ने इस UFO की फोटो खींची है और इसके साथ उन्होंने एक सेल्फी भी ली है। जिससे उनके दावे पर कोई सवाल ना उठा पाए।
साल 2011 में ली गई थी ये फोटो
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर ब्राजील के चापाडा डायमेंटिना नेशनल पार्क में एक ऊंचाई वाले स्थान से ली गई थी। एडी मीरेल्स जंगल में मौजूद “ला कैस्केड डे ला प्यूरिफिकेशन” नामक झरने के पास गए थे, जहां उन्हें ये दुर्लभ नजारा साल 2011 में देखने को मिला था। इन तस्वीरों को देखकर कुछ लोग इसे यूएफओ की दिशा में खोज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हैं तो कुछ का कहना है कि ये सिर्फ एक धोखा है।
एडी मीरेल्स का कहना है कि वह राष्ट्रीय उद्यान से होकर यात्रा कर रहे थे, जो सुंदर झरनों और दुर्लभ प्रजातियों के लिए जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने आकाश में मौजूद इस रहस्यमयी यान को देखा। मीरेल्स ने कहा कि उन्होंने तुरंत अपना कैमरा निकाला और कई तस्वीरें क्लिक कर लीं। उनका कहना है कि यूएफओ काफी देर तक उनकी कार के ऊपर मंडरा रहा था। इस दौरान वह उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए रुक गए थे।
यह भी पढ़ें : इनरवियर में गांजा छुपा कर जेल जा रही थी महिला, तरीका देख हैरान रह गए अधिकारी
मीरेल्स ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद मेरी कार बिना किसी वजह के बंद पड़ गई। उन्होंने बताया कि यूएफओ के करीब होने की वजह से ही कार पर इसका प्रभाव पड़ा था। मैंने कार का दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। अगले दिन कार को खींचकर लाना पड़ा। जांच हुई तो पता चला कि कार के सभी तार जल गए थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines