इनरवियर में गांजा छुपा कर जेल जा रही थी महिला, तरीका देख हैरान रह गए अधिकारी

Smuggling Drugs into Jail : जेल में एक महिला पकड़ी गई, जो गांजे की तस्करी करने पहुंची थी। महिला को कोर्ट ने दोषी माना, सजा भी सुनाई लेकिन इसके बाद भी वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगी। पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला।

female smuggler
विज्ञापन

Smuggling Drugs into Jail : दुनिया भर की जेलों में एक अलग दुनिया बसती है। जेलों में तस्करी के सामान पहुंचते हैं, जिसे आप कीमत चुकाकर खरीद सकते हैं। कई बार कैदी अपने पास मोबाइल फोन, ड्रग्स, सिगरेट समेत तमाम चीजें तस्करी के जरिए मंगवाते हैं। ऐसी ही एक महिला पकड़ी गई है, जो शरीर में गांजा छुपाकर जेल पहुंची थी। जांच के दौरान महिला के पास से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले हैं।

मामला इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर के लोधम ग्रेंज लॉक-अप का है। इस जेल में लिआ बर्क नाम की महिला पर गांजा पहुंचाने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने जब महिला की तलाशी ली तो पता चला कि वह ब्रा में लाखों रुपये का गांजा छुपाकर जेल के अंदर गई थी। गांजा बरामद होने के बाद महिला को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जेल में गांजे की कीमत लाखों में 

अदालत को दी गई जानकारी के मुताबिक, बर्क ने 250 पाउंड (27 हजार रुपये) कीमत के गांजे की तस्करी करने की कोशिश की थी। हालांकि जेल में इसकी कीमत 6,600 (6 लाख से अधिक रुपये) मानी जाती है। कोर्ट ने महिला को दोषी पाया और 15 महीने की सजा सुनाई। हालांकि महिला पहले से ही  लगभग इतना ही समय जेल की सजा काट चुकी थी, ऐसे में उसे अधिक समय तक जेल में नहीं रहना होगा।

मजबूरी में कर रही थी अवैध काम

कोर्ट में बर्क के वकील ने कहा कि उसकी जान को खतरा था, उसे तस्करी करने के लिए मजबूर किया गया था। वकील ने इस बात पर जोर देते हुए बर्क को कम से कम सजा देने की मांग की थी। वहीं जज ने कहा कि वैसे यह बहुत अधिक मात्रा में पकड़ा गया गांजा नहीं था लेकिन जेल में इसकी कीमत बहुत अधिक थी।

विज्ञापन

महिला पर आरोप लगा था कि पुलिस ने बर्क के लिवरपूल घर पर छापा मारा और केटामाइन, कोकीन के साथ-साथ डिजिटल तराजू बरामद किया। इतना ही नहीं, कार और उसके ड्राइवर के पास से भी गांजा के पैकेट बरामद किए गए। ऐसे में महिला को कोर्ट ने दोषी माना है और 15 महीने की सजा सुनाई है। आरोपी महिला पहले ही 14 महीने से अधिक समय से जेल में बंद थी, ऐसे में वह जल्द ही बाहर आ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ