---विज्ञापन---

ओ तेरी सच में म‍िल गए एल‍ियंस! बंदे ने UFO के साथ ली सेल्‍फी, फ‍िर हुआ ऐसा शख्‍स को भागना पड़ा उल्‍टे पांव

First Selfi With UFO Viral : दावा किया जा रहा है कि UFO के साथ ली गई पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर साल 2011 में ब्राजील में ली गई थी, जिसे अब खूब शेयर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

First Selfi With UFO Viral : UFO (Unidentified Flying Object) को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा होती है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता और ना ही इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने आती है। अब UFO के साथ ली गई ‘पहली सेल्फी’ खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि एक शोधकर्ता ने UFO के साथ पहली सेल्फी ली थी, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। दरअसल UFO को देखे जाने की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता को लेकर जमकर बहस होती है।

ब्राजील के एक एलियन शोधकर्ता एडी मीरेल्स ने दावा किया है कि उन्होंने यूएफओ के साथ पहली सेल्फी ली है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि पीले रंग की लाइट के साथ एक गोलाकार यूएफओ जमीन के बेहद नजदीक है। एडी मीरेल्स ने इस UFO की फोटो खींची है और इसके साथ उन्होंने एक सेल्फी भी ली है। जिससे उनके दावे पर कोई सवाल ना उठा पाए।

---विज्ञापन---

साल 2011 में ली गई थी ये फोटो 

बताया जा रहा है कि यह तस्वीर ब्राजील के चापाडा डायमेंटिना नेशनल पार्क में एक ऊंचाई वाले स्थान से ली गई थी। एडी मीरेल्स जंगल में मौजूद “ला कैस्केड डे ला प्यूरिफिकेशन” नामक झरने के पास गए थे, जहां उन्हें ये दुर्लभ नजारा साल 2011 में देखने को मिला था। इन तस्वीरों को देखकर कुछ लोग इसे यूएफओ की दिशा में खोज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हैं तो कुछ का कहना है कि ये सिर्फ एक धोखा है।

---विज्ञापन---

एडी मीरेल्स का कहना है कि वह राष्ट्रीय उद्यान से होकर यात्रा कर रहे थे, जो सुंदर झरनों और दुर्लभ प्रजातियों के लिए जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने आकाश में मौजूद इस रहस्यमयी यान को देखा। मीरेल्स ने कहा कि उन्होंने तुरंत अपना कैमरा निकाला और कई तस्वीरें क्लिक कर लीं। उनका कहना है कि यूएफओ काफी देर तक उनकी कार के ऊपर मंडरा रहा था। इस दौरान वह उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए रुक गए थे।

यह भी पढ़ें : इनरवियर में गांजा छुपा कर जेल जा रही थी महिला, तरीका देख हैरान रह गए अधिकारी

---विज्ञापन---

मीरेल्स ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद मेरी कार बिना किसी वजह के बंद पड़ गई। उन्होंने बताया कि यूएफओ के करीब होने की वजह से ही कार पर इसका प्रभाव पड़ा था। मैंने कार का दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। अगले दिन कार को खींचकर लाना पड़ा। जांच हुई तो पता चला कि कार के सभी तार जल गए थे।

First published on: Sep 14, 2024 12:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola