यहां उबलता पानी फेंकते ही बन जाता है बर्फ, - 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Freezes Boiling Water: दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां उबलते पानी को हवा में उछालते ही वह बर्फ बन जाता है, देखिए वीडियो

Finland extreme cold freezes boiling water

Boiling water freezes: भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोग ठंड से परेशान है लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां इतनी ठंडक है कि हवा में गर्म पानी को फेंकते ही बर्फ बन जाता है। जहां एक तरफ जहां लोग ठंड से बचाव करने के लिए जगह खोजते हैं तो वहीं यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और गर्म पानी को हवा में फेंककर उसके बर्फ बनने का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन

फिनलैंड में इस हफ्ते तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। यहां पहुंचे एक पर्यटक ने अपना गजब का अनुभव साझा किया है, जिसके बाद फिनलैंड की ठंड चर्चाओं में आ गई है। दक्षिणी फिनलैंड के 49 साल के लॉरी उन्तामो अपने दोस्तों के साथ फिनिश लैपलैंड छुट्टी मनाने पहुंचे थे, इस दौरान तापमान शून्य से -32 डिग्री सेल्सियस (-22°F) तक गिर गया था।

विज्ञापन

लॉरी उन्तामो ने बताया कि इस दौरान हमने ऐसा आनंद लिया, जिसका हमें काफी समय से इंतजार था। उन्होंने बताया कि मैं गर्म पानी को उछालकर कर उसे बर्फ बनते हुए देखना चाहता था लेकिन कभी इतनी ठंडक नहीं मिली । जब वह फिनिश लैपलैंड पहंचे तो वहां का तापमान -32 डिग्री सेल्सियस (-22°F) तक गिर गया था। यहीं पर उन्होंने इसे आजमाया।

विज्ञापन

लॉरी ने बताया कि मैंने पानी को गर्म किया और उसे अपने ऊपर की ओर उछाल दिया लेकिन गर्म पानी से मैं बिलकुल नहीं जला क्योंकि जबतक पानी मेरे ऊपर गिरता वह बर्फ बन चुका था। दिखने में वह बादलों की तरह लग रहा था। यह वाकई बेहद मजेदार था। लॉरी ने बताया कि मैंने यह ट्रिक को यूट्यूब पर अपलोड किए गए कई वीडियो में देखा था, इसे देखकर मैं खुश हुआ हूं।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को एनोनटेकियो में 25 वर्षों में रिकॉर्ड सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 44.3 डिग्री सेल्सियस (-47.74 डिग्री फ़ारेनहाइट) नीचे पहुंच गया था। इतने कम तापमान में उबलते पानी को हवा में फेंकते ही वह बर्फ के रूप में बदल जाता है। अब यह जगह लोगों को आकर्षित कर रही है और लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ