Mughal’s Favorite Dish: भारतीय इतिहास में मुगल साम्राज्य का अपनी अलग जगह है। भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने की थी, जिसने एक नए युग की शुरुआत की। मुगलई व्यंजन मुगलों की एक और देन है, जो काफी चर्चित हुआ। इसमें बिरयानी, कोरमा, कबाब, हलीम और निहारी जैसी डिश शामिल हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि मुगलों की फेवरेट डिश बिरयानी, कोरमा या कबाब नहीं, बल्कि एक इंडियन डिश है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मुगलों को पसंद था ये शाकाहारी खाना
मुगल सम्राटों की रसोई केवल फारसी और मध्य एशियाई परंपराओं से प्रभावित नहीं थी। उन्होंने शाकाहारी व्यंजनों के साथ भारतीय पाक प्रथाओं को भी अपने शाही मेनू में शामिल किया। बता दें कि मुगल सम्राटों के आहार में खिचड़ी को भी जोड़ा गया था। भले ये आपको अजीब लगेगा, लेकिन पुराने रिकॉर्ड से पता चला है कि मुगल शासक, विशेष रूप से अकबर और जहांगीर, खिचड़ी के बहुत शौकीन थे।
रोज बनवाते थे 1,200 किलो खिचड़ी
बताया गया है कि अकबर को खिचड़ी इतनी पसंद थी कि उनके दरबारी अबुल फजल हर दिन लगभग 30 मन (1,200 किलोग्राम) खिचड़ी तैयार करवाते थे। यह खिचड़ी हर किसी के साथ बांटी जाती थी, जिससे यह एक सामुदायिक व्यंजन बन गई। यह अकबर की उदारता को दर्शाता था।
इसके अलावा जहांगीर को भी खिचड़ी बहुत पसंद थी, लेकिन उनके लिए इसे पिस्ता और किशमिश से सजा हुआ मसालेदार वर्जन के रूप में तैयार किया जाता था। इस विशेष व्यंजन को ‘लजीजान’ नाम दिया गया था, जिसका मतलब ‘स्वादिष्ट’ होता है।
जिस तरह से मुगलों ने भारत में बिरयानी और कोरमा आदि को पेश किया, उसी तरह खिचड़ी, लपसी, पूरी और लड्डू जैसे व्यंजन मुगल सम्राटों के सामने पेश किए गए। शाही रसोई में काम करने वाले हिंदू रसोइयों खासकर ब्राह्मणों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान में जरूरी भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें –Viral Post: Zomato की ‘100% ग्रीन डिलीवरी’ पर उठाया सवाल, CEO दीपिंदर गोयल ने गिना दी खासियत
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
18 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
21 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines