मेरी वाइफ बच्चे को जन्म देने वाली है...लेट हुई फ्लाइट तो रील के लिए प्रैंक करने लगा यात्री, यूजर्स ने लगाई लताड़

Viral Video : फ्लाइट लेट होने के बाद एक शख्स एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ प्रैंक करने लगा कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और उसका पहुंचना बहुत जरूरी है।

Spicejet staf

Viral Video : एयरपोर्ट पर प्रैंक करना एक यात्री को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने क्लास दी। फ्लाइट लेट होने के बाद यात्री अपनी पत्नी का जिक्र कर प्रैंक करना शुरू कर दिया था। हालांकि जब लोगों को उसकी सच्चाई पता चली तो उसे ट्रोल कर दिया और जमकर खिंचाई की है।

यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों और अन्य यात्रियों के साथ एक शरारत करते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। यात्रियों और कर्मचारियों से वह कह रहा था कि “फ्लाइट लेट हो रही है, वह अपने बच्चे के जन्म के समय उपस्थित नहीं हो पाएगा।” इसके बाद उसने बताया कि मेरी बात सुनकर कई लोग मेरी तरह से एयरलाइन के कर्मचारियों से लड़ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर ही करने लगा प्रैंक!

फ्लाइट लेट होने के बाद वह अन्य यात्रियों से एयरलाइन्स की बुराई कर रहा था। कुछ लोग भी इसमें शामिल हो गए। इसके बाद उसने यह भी कहा कि मैं हमेशा से एक गुस्साई भीड़ का हिस्सा बनना चाहता था, जो असहाय एयरलाइन कर्मचारियों पर चिल्लाती हो। उसने मजाक में जाकर स्टाफ से कहा, “मेरे लिए इस फ्लाइट का पकड़ना बहुत जरूरी है। मेरी पत्नी अस्पताल में है।” उसकी ये बात सुनकर कुछ यात्रियों ने स्टाफ से उसकी तरफ से बहस की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj (@anuj.mp4)


बाद खुद इस यात्री ने बताया कि वह मजाक कर रहा था और इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ये वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग खरीखोटी सुना रहे हैं।

एक ने लिखा कि कंटेंट बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि झूठ बोलने के लिए लोग अपने दादा या नाना को मार देते हैं लेकिन बीवी की डिलीवरी अभी नया-नया है। एक ने लिखा कि दूसरों को परेशान करने और मजे के लिए इस तरह के कंटेंट बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ