Shooting Star Viral Video: टूटते तारे को लेकर आपने कई सारी कहानियां सुनी होंगी। यह काफी प्रसिद्ध है कि टूटते तारे को देखकर मन्नत मांगने से जल्द पूरी होती है लेकिन क्या आपने कभी टूटते तारे को देखा है? इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी।
ब्रिटेन के कई शहरों में लोगों ने टूटते तारे को देखा और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। लंदन, बर्मिंघम, रीडिंग, नॉरफ़ॉक जैसे शहरों में रहने वाले कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने टूटते तारे को देखा और सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी लिखा है।
शेयर किए जा रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक तेज रोशनी आसमान से नीचे की तरफ आती दिखाई दे रही है। यह रोशनी तेजी से नीचे की तरफ आई और खत्म हो गई। कुछ सेंकड में सब सामान्य हो गया। हालांकि कुछ लोगों के कैमरे में यह दुर्लभ स्थिति कैद हो गई।
एक शख्स ने लिखा कि गाड़ी चलाते समय लंदन में एक उल्कापिंड को देखना कितना अविश्वसनीय क्षण था। यह एक टूटते तारे की तरह ही था, बहुत खुशी हुई कि किसी के कैमरे ने इसे रिकॉर्ड कर लिया।
एक शख्स ने लिखा कि मुझे लगा कि कोई नए साल पर आतिशबाजी कर रहा है लेकिन ये थोड़ा अजीब लगा तो मुझे भी हैरानी हुई। एक ने लिखा कि उस वक्त मैं गाड़ी ड्राइव कर रहा था, मुझे समझ ही नहीं आया कि आखिर ये है क्या? जब सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो शेयर किया तब मुझे पता चला कि ये तो टूटता हुआ तारा था। एक ने लिखा कि मैंने इस अद्भुत नजारे को अपनी आंखों से देखा, वाकई ये बेहद मजेदार था।
यह भी पढ़ें : ‘पर्स में बम है फट जाएगा’… प्लेन रोकने को बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़, पड़े लेने के देने
क्या होता है टूटता तारा?
वैज्ञानिकों के अनुसार, ये चट्टान और धूल के टुकड़े होते हैं, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आते हैं और पृथ्वी के वायुमंडल में घर्षण के कारण ही वह चमकने लगते हैं। इन्हें उल्का पिंड भी कहा जाता है। अधिकतर उल्कापिंड पृथ्वी के करीब आने से पहले से ही जलकर खत्म हो जाते हैं लेकिन कुछ जमीन तक भी पहुंच जाते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines