Fake TTE Caught In Jhansi : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेन में एक महिला टीटीई टिकट चेक कर रही थी। कई यात्रियों के पास टिकट नहीं था तो उसने फाइन भी लगाई। कुछ यात्रियों को फटकारती भी दिखाई दी। इसके बाद कुछ यात्रियों को टीटीई पर शक हो गया तो उन्होंने RPF ( RAILWAY PROTECTION FORCE) को इसकी सूचना दे दी और फिर जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर सब हैरान रह गए।
मामला पातालकोट से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में एक महिला TTE टिकट चेक कर रही थी तो कुछ यात्रियों को उसपर शक हो गया और उन्होंने TTE से अपना बैच और आईडी दिखाने के लिए कहा। महिला टीईटी ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी और गले में आईडी कार्ड लटक रहा था लेकिन वह ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।
यात्रियों ने बुलाई RPF
जब महिला टीटीई ने आईडी नहीं दिखाई तो यात्रियों ने उससे सवाल पूछना शुरू कर दिया, वह ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद यात्रियों ने RPF को इसकी सूचना दे दी। RPF पहुंची और महिला टीटीई से पूछताछ की तो पता चला कि वो तो TTE है ही नहीं, वह फर्जी TTE बनकर यात्रियों से पैसे वसूल रही थी।
महिला पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया गया कि RPF ने महिला को GRP को सौंपा तो GRP (Government Railway Police) ने हाथ खड़े कर दिए। अब इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।
यह भी पढ़ें : रशियन को लेकर डेट पर गया, बस इतनी सी बात पर कर डाला कांड!
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पता नहीं कबसे ये लड़की लोगों को चूना लगा रही थी और ना जाने कितना कमा चुकी होगी। एक अन्य ने लिखा कि आम इंसान को लूटने के लिए बहुत लोग तैयार बैठे हैं। एक ने लिखा कि स्लीपर और जनरल में ही लोगों को परेशान किया जाता है। यही लोग सफर के दौरान सबसे अधिक परेशान भी होते हैं।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines