फेक IPS बन गया 'सिंघम'! गुंडों से की फाइट, सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल

Fake IPS Became Singham : बिहार का फर्जी आईपीएस ‘सिंघम’ बन गया। वह गुंडों से फाइट करता है। मिथिलेश मांझी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Fake IPS

फेक IPS बन गया 'सिंघम'!

विज्ञापन

Fake IPS Became Singham : बिहार में दो लाख रुपये वाला फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी अब हीरो बनने की राह पर चल पड़ा है। यूट्यूब पर उसकी शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वह ‘सिंघम’ की अवतार में नजर आ रहा है और गुंडों के छक्के छुड़ा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बिहार के जमुई जिले में पिछले दिनों एक फर्जी आईपीएस पकड़ गया था, जिसका नाम मिथिलेश मांझी था। फर्जी आईपीएस ने सिकंदरा थाने की पुलिस को बताया था कि मनोज सिंह के नाम के एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये लेकर उसे आईपीएस बना दिया। इसके लिए ठग ने आईपीएस की वर्दी और पिस्टल भी दी थी। अब मिथिलेश मांझी की शॉर्ट फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘फर्जी आईपीएस’ है।

विज्ञापन

4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

दो लाख वाले फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी की फिल्म ‘फर्जी आईपीएस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया, जिसे अबतक यूट्यूब पर 1.16 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं। 1.20 मिनट के वीडियो में एक्शन, फ्लर्ट और ड्रामा दिखाया गया। इस फिल्म में मिथिलेश मांझी पुलिस की रोल निभा रहा है। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन

रियल घटना पर बनी फिल्म

विज्ञापन

रियल लाइफ में मिथिलेश मांझी के साथ जो घटना घटी है, उसे फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। कैसे एक ठग ने पैसे लेकर मिथिलेश को फर्जी आईपीएस अफसर बना दिया। साथ ही फर्जी आईपीएस गुंडों के साथ फाइट भी करता है और रोमांस भी करता नजर आ रहा है। लोग मजे लेकर फर्जी आईपीएस के ट्रेलर को देख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ