---विज्ञापन---

बिहार में 6 कांवड़ियों की मौत, गुस्साए श्रद्धालुओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी; पढ़ें बांका में हुए हादसे की कहानी

Road Accident in Bihar: बिहार के बांका जिले में कांवड़ियों के जत्थे को स्कोर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा। उनके हमले में एक पुलिस वाला घायल हुआ है।

---विज्ञापन---

Bihar Banka Kanwariyas Accident Update: बिहार के बांका में बीते दिन हुए कांवड़ियों के झुंड में एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो घुस गई। कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया और फिर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया। 4 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 2 कांवड़ियों ने आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई।

वहीं हादसे में करीब 10 कांवड़िये घायल भी हुए। बांका SDM अविनाश कुमार और SDPO बिपिन बिहारी ने हादसे की पुष्टि की, लेकिन आज सुबह पुलिस को कांवड़ियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। कावंड़िये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ करते हुए आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का झुंड सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर जस्त गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहा था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हादसे में मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल

बांका के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरपुर के गांव रामचंद्रपुर इटहरी निवासी 50 वर्षीय राम चरण तांती, गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी 50 वर्षीय ललिता देवी, अरुण पासवान की पत्नी 45 वर्षीय चुन्नी देवी, दिनेश यादव की पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की बेटी 17 वर्षीय लक्खी कुमारी के रूप में हुई।

3 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी। लक्खी कुमारी और पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। छहों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के आरोपी स्कोर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे कांवड़ियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनके गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा।

---विज्ञापन---

 

करीब 400 लोगों का जत्था जा रहा था मंदिर

बांका के SDPO बिपिन बिहारी ने बताया कि हादसा बांका जिले में शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों के हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के लोगों का जत्था जेठौरनाथ मंदिर जल अर्पित करने जा रहा था।

---विज्ञापन---

रजौन थाना के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने करीब 400 लोगों के सुल्तानगंज से जेठौरनाथ जाने की सूचना दी थी। लोग रथ लेकर पैदल नाचते-गाते झूमते हुए जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे और जत्थे का ठहराव रात में भरको गांव में था, लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित स्कोर्पियो को देखकर श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई थी।

First published on: Oct 19, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola