Gujarat Fake Judge and Court : गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद चौंकने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की करामत सुनकर हर कोई हैरान है। शख्स खुद की जज बन गया, अदालत बना लिया और स्टाफ भी रख लिया। इसके बाद बाद सुनवाई करके आदेश भी जारी करने लगा। करीब पांच साल तक वह मामलों की सुनवाई करता रहा और आदेश जारी करता रहा लेकिन जब उसकी पोल खुली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
क्या है पूरा मामला?
मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन नाम के शख्स खुद जज बन गया और गांधीनगर में असली अदालत जैसा माहौल बनाया और आदेश पारित कर दिया। आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने 2019 में सरकारी जमीन से जुड़े एक मामले में अपने मुवक्किल के पक्ष में आदेश पारित किया था। इससे पता चला कि कम से कम से पांच साल से फर्जी अदालत चला रहा था। अहमदाबाद के सिटी सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद फर्जी अदालत का भंडाफोड़ हुआ।
बताया जा रहा है कि जज क्रिश्चियन उन लोगों को फंसाता था जिनके भूमि विवाद से जुड़े मामले सिविल कोर्ट में चल रहे थे। वह मामले को खत्म करने के लिए लोगों से पैसा लेता । वह खुद को कोर्ट द्वारा नियुक्त आधिकारिक मध्यस्थ बताता था और लोगों को ऑफिस बुलाता था, ऑफिस किसी कोर्ट की तरह ही था। जब केस की सुनवाई करता तो उसके अन्य साथी वकील और कोर्ट के स्टाफ की तरह व्यवहार करते थे।
कैसे हुआ भंडाफोड़?
हाल ही कोर्ट रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई को पता चला कि क्रिश्चियन न तो मध्यस्थ है और न ही आदेश वास्तविक है। इसके बाद केस दर्ज करवाया गया और करंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला कि आरोपी को 2015 में शहर के मणिनगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है।
यह भी पढ़ें : एक साल तक बनाई चोरी की योजना, उड़ा दिए 58 लाख रुपये; 24 घंटे बाद बदल गई जिदंगी
इससे पहले गुजरात के मोरबी जिले में NHAI के आधिकारिक टोल प्लाजा से मात्र 600 मीटर की दूरी पर एक फर्जी टोल प्लाजा बनाकर पैसा वसूला जा रहा था। पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते हुए बड़ा खुलासा किया था। वहीं बिहार में एक शख्स फर्जी IPS बनकर घूम रहा था, जिसपर कार्रवाई की गई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines