एक साल तक बनाई चोरी की योजना, उड़ा दिए 58 लाख रुपये; 24 घंटे बाद बदल गई जिदंगी

Bizarre News : एक चोर एक साल तक चोरी की योजना बना रहा था लेकिन जब उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि एक साल तक प्लानिंग करने के बाद शख्स ने चोरी की और महज 24 घंटे में पकड़ा।

China Thief
विज्ञापन

Bizarre News : एक चोर चोरी करने के लिए एक साल से योजना बना रहा था। हाल ही में जब उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया तो 24 घंटे से अधिक वक्त आजाद नहीं रह पाया। वह पकड़ा गया। चोरी की घटना एक अक्टूबर को हुई थी। चोरी करीब 58 लाख रुपये की हुई थी तो सब हैरान थे। पुलिस को उसकी सूचना मिली तो जांच शुरू हुई। शुरुआती जांच में ही पता चला कि सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं और बाहर की सड़क पर कोई संदिग्ध दिखा ही नहीं। आखिर कैसे पकड़ा गया चोर?

घटना पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में हुई थी। यह चोरी एक कंपनी चलाने वाले एक शख्स के घर में हुई थी। पुलिस को जब सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला तो उनका ध्यान घर के पीछे बहने वाली नदी पर गया। जब नदी की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि एक शख्स नदी में नाव चला रहा है।

विज्ञापन

हालांकि सीसीटीवी फुटेज इतना स्पष्ट नहीं था कि शख्स को पहचाना जा सके। इसके बाद पुलिस ने शख्स की कपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को एक पूर्व कर्मचारी पर शक हुआ, जो करीब एक साल पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। पुलिस ने शेंग नाम के पूर्व कर्मचारी पकड़ा गया।

घटना के महज 24 घंटे बाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में उसने हैरान करने वाली खुलासे किए। शेंग कंपनी छोड़ने के एक साल बाद से ही चोरी की योजना बना रहा था। चोरी करने के लिए उसने एक योजना बनाई। उसे पता था कि जिस घर में चोरी करनी है, उसके पीछे नदी बहती है। ये शख्स करीब तीन घंटे तक नाव चलाकर घर के पास पहुंचा। वह घर में घुसा और उस जगह गया जहां चाबियां रखी हुई थीं। इसके बाद कैमरों को बंद कर दिया और 50 किलो वजनी तिजोरी चुरा ली जिसमें 500,000 युआन थे।

विज्ञापन

चोरी करने के बाद वह तिजोरी को लेकर अपने एक रिश्तेदार के यहां गया। बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया और शेंग ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस तरह ये चोर जिस चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एक साल से योजना बना रहा था। घटना को अंजाम देने के महज 24 घंटे में पकड़ा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ