Bizarre News : मेकअप और सर्जरी से इंसान का चेहरा पूरी तरह बदला जा सकता है। ऐसा करने के लिए सिर्फ आपको पैसे खर्च करने हैं। एक लड़की बचपन से दिखने में बदसूरत थी। यह लड़की अच्छा दिखने के लिए जिद करके बैठ गई और अब इसे कोई पहचान ही नहीं पा रहा है। जापान की रहने वाली इस लड़की के बदलाव को देखकर यकीन करना मुश्किल है।
27 साल की जापानी लड़की ने खूबसूरत दिखने के लिए 20 से अधिक बार कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है और इस पर उन्होंने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं। ऐरी हिरासे नाम की इस लड़की ने बताया कि बचपन में हुए दुर्व्यवहार से वह बेहद परेशान थी। उसकी मां ही लगातार उसके रूप-रंग की आलोचना करती थीं। ऐरी हिरासे को पिता की तरह होने का तंज सुनना पड़ता था, ऐरी का पिता मां को छोड़कर कहीं भाग गया था।
ऐरी हिरासे इबाराकी में अपनी मां के साथ रहती है और 15 साल की उम्र से ही वह प्लास्टिक सर्जरी के विचार पर अड़ी हुई थी, क्योंकि वह अपने पिता को लेकर मिल रहे ताने से छुटकारा पाना चाहती थी। 19 साल की उम्र में उसने अपनी पहली सर्जरी करवाई। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और सर्जरी से जुड़े अपडेट शेयर करती थी। इंस्टाग्राम पर दस लाख से अधिक और एक्स पर 300,000 फॉलोअर्स हैं।
इस लड़की ने बताया कि उसने अपने चेहरे और स्तनों की कम से कम 20 बार सर्जरी करवा चुकी है। लड़की ने कहा कि बचपन से मुझे परेशान किया जाता है कि मुझे लोग ‘एक पुरुष की तरह दिखने वाली’ लड़की कहते थे। उसने बताया कि जब मैं खुद को शीशे में देखती तो मुझे डर लगता था और मैं कभी कभी शीशे को भी तोड़ देती थी।
यह भी पढ़ें : महंगे होटल में रुका कपल, शेयर किया एक्सपीरियंस तो यकीन नहीं कर पाए लोग
घर छोड़कर इस लड़की ने अलग घर लेकर नौकरी शुरू कर दी। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की और आठ साल में करीब 10 मिलियन येन (58 लाख रुपये) की बचत की और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए खर्च किया, जिससे वह पूरी तरह से अलग इंसान बन गई। हिरासे ने कहा कि उसने “यह सब इसलिए किया ताकि मैं जीवित रह सकूं। यदि अपनी मां से दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ता तो कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई होती।”
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines