---विज्ञापन---

चेहरे और ब्रेस्ट की 20 सर्जरी, खूबसूरत दिखने के लिए खर्च किए करोड़ रुपये, नया लुक देखकर दुनिया हैरान

Bizarre News : बदसूरत दिखने के कारण लड़की की मां ही उसे ताना मारती थी, लड़की ने खूबसूरत दिखने के लिए घर छोड़ दिया और फिर जगह-जगह नौकरी की और पैसे इकट्ठा की। आज इस लड़की के बदलाव को देखकर दुनिया हैरान है।

---विज्ञापन---

Bizarre News :  मेकअप और सर्जरी से इंसान का चेहरा पूरी तरह बदला जा सकता है। ऐसा करने के लिए सिर्फ आपको पैसे खर्च करने हैं। एक लड़की बचपन से दिखने में बदसूरत थी। यह लड़की अच्छा दिखने के लिए जिद करके बैठ गई और अब इसे कोई पहचान ही नहीं पा रहा है। जापान की रहने वाली इस लड़की के बदलाव को देखकर यकीन करना मुश्किल है।

27 साल की जापानी लड़की ने खूबसूरत दिखने के लिए 20 से अधिक बार कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है और इस पर उन्होंने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं। ऐरी हिरासे नाम की इस लड़की ने बताया कि बचपन में हुए दुर्व्यवहार से वह बेहद परेशान थी। उसकी मां ही लगातार उसके रूप-रंग की आलोचना करती थीं। ऐरी हिरासे को पिता की तरह होने का तंज सुनना पड़ता था, ऐरी का पिता मां को छोड़कर कहीं भाग गया था।

---विज्ञापन---

ऐरी हिरासे इबाराकी में अपनी मां के साथ रहती है और 15 साल की उम्र से ही वह प्लास्टिक सर्जरी के विचार पर अड़ी हुई थी, क्योंकि वह अपने पिता को लेकर मिल रहे ताने से छुटकारा पाना चाहती थी। 19 साल की उम्र में उसने अपनी पहली सर्जरी करवाई। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और सर्जरी से जुड़े अपडेट शेयर करती थी। इंस्टाग्राम पर दस लाख से अधिक और एक्स पर 300,000 फॉलोअर्स हैं।


इस लड़की ने बताया कि उसने अपने चेहरे और स्तनों की कम से कम 20 बार सर्जरी करवा चुकी है। लड़की ने कहा कि बचपन से मुझे परेशान किया जाता है कि मुझे लोग ‘एक पुरुष की तरह दिखने वाली’ लड़की कहते थे। उसने बताया कि जब मैं खुद को शीशे में देखती तो मुझे डर लगता था और मैं कभी कभी शीशे को भी तोड़ देती थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : महंगे होटल में रुका कपल, शेयर किया एक्सपीरियंस तो यकीन नहीं कर पाए लोग
घर छोड़कर इस लड़की ने अलग घर लेकर नौकरी शुरू कर दी। वह सिक्योरिटी गार्ड  की नौकरी की और आठ साल में करीब 10 मिलियन येन (58 लाख रुपये) की बचत की और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए खर्च किया, जिससे वह पूरी तरह से अलग इंसान बन गई। हिरासे ने कहा कि उसने “यह सब इसलिए किया ताकि मैं जीवित रह सकूं। यदि अपनी मां से दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ता तो कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई होती।”

First published on: Sep 18, 2024 02:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola