Most Expensive Cocktail: रेस्टोरेंट का खाना महंगा होता है, इसके बाद भी लोग यहां जाकर खाना खाना पसंद करते हैं। लोगों को क्रेजी टेस्ट वाले फूड आइटम्स और अतरंगी से दिखने वाले फूड्स ट्राई करना काफी पसंद होता है, भले ही उनका स्वाद कैसा भी हो। अगर स्वाद लेने का मूड बना लिया तो फिर उसे चखने के बाद ही छोड़ते हैं। अमेरिका के शिकागो में फैंसी फूड के मेन्यू में एक नया और काफी महंगा इजाफा हुआ है। यहां के एक रेस्टोरेंट में 13,000 डॉलर यानी लगभग 1.90 लाख की कॉकटेल मिल रही है। इस कॉकटेल के दाम के पीछे क्या कारण है, चलिए जानते हैं।
इतनी महंगी क्यों है यह ड्रिंक?
इस महंगी कॉकटेल का नाम मैरो मार्टिनी है। शिकागो में यह एडालिना नाम के एक रेस्टोरेंट में मिल रही है। इसे मिशेलिन सोमेलियर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। यह ड्रिंक सिर्फ एक लिक्विड कॉकटेल नहीं बल्कि एक शानदार हीरे के हार का एक हिस्सा है। इस ड्रिंक को एक मशहूर ज्वेलर्स के साथ पार्टनरशिप में डिजाइन किया गया है। हालांकि, दाम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक लग्जरी ड्रिंक है, जिसे पीना सबके बस की बात नहीं है। मैरो मार्टिनी को 9 कैरेट के एक कीमती सोने और हीरे के हार के साथ परोसा जाता है, जिसमें 14 कैरेट सोना और 150 हीरे जड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत
कैसे बनता है यह कॉकटेल?
हालांकि, इसके स्वाद को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए टमाटर, नींबू, ऑलिव ऑयल और तुलसी के पत्तों के रस का इस्तेमाल किया गया है। कॉकटेल को एक स्मोकी टच भी दिया गया है ताकि स्वाद अच्छा आ सके।
क्या कहना है शेफ का?
इसे बनाने वाले शेफ और उनकी टीम के अनुसार, यह ड्रिंक अमेरिका में लग्जरी को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। मैरो मार्टिनी कॉकटेल को लग्जरी खाने के साथ पीने के लिए परोसा जाएगा। उनका कहना है कि इस ड्रिंक को पीने का अहसास बिल्कुल अलग और रॉयल होगा।
ये भी पढ़ें- Diabetes Symptoms: रात में जागने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा? नई रिसर्च में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines