नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चूरमा बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक राजस्थानी रेसिपी है जोकि स्वाद में बहुत गजब लगती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान है। इसको आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर चूरमा बर्फी के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे, तो चलिए जानते हैं चूरमा बर्फी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें नए ट्विस्ट के साथ बनी इंडो-चाइनीज एग लॉलीपॉप, जानें रेसिपी
चूरमा बर्फी बनाने की सामग्री-
-1 कटोरी बेसन
-तीन चौथाई कटोरी मावा
-1 कटोरी देसी घी
-स्वादानुसार चीनी
-1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स
-1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – मौसमी खांसी-जुखाम में बनाकर खाएं औषधीय समान बादाम का हलवा, जानें रेसिपी
चूरमा बर्फी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में बेसन डालें और धीमी आंच पर थोड़ा भून लें।
फिर आप इस भुने बेसन को एक बड़े बर्तन में निकालकर रख लें।
इसके बाद आप इसमें पिघला हुआ देसी घी डालें और मिलाकर घोल तैयार कर लें।
फिर आप इस घोल को थोड़ी देर तक सेट होने के लिए अलग रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
फिर आप इसको चलाते हुए पकाकर एक तार की चाशनी बना लें।
इसके बाद आप आंच को कम करके इसमें बेसन का तैयार घोल धीरे-धीरे डालें।
इस दौरान आप इसको लगातार करीब 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से चलाते रहें।
फिर आप इस मिक्चर में करीब 2-3 चम्मच देसी घी डालकर मिलाएं।
इसके बाद जब मिक्चर घी को पूरी तरह से सोख ले तो आप इसी प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं और घी डालकर पकाएं।
फिर आप कम से कम तीन-चार बार इस मिक्चर में घी डालकर प्रक्रिया को दोहरा लें।
इसके बाद आप इसमें मावा और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
फिर आप एक थाली या ट्रे को लेकर घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर को थाली या ट्रे में डालकर एक समान फैला दें।
फिर आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और ऊपर से हल्के हाथों से दबाएं।
इसके बाद जब ये जमकर सेट हो जाए तो आप इसको चाकू की मदद से मन चाहे आकार में काट लें।
अब आपकी भोग के लिए स्वादिष्ट चूरमा बर्फी बनकर तैयार हो गई है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines