ENG vs SA: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका, तूफानी गेंदबाज बाहर

eng vs sa Duanne Olivier

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा कर रही है। टीम यहां 17 अगस्त से पहला टेस्ट खेलेगी। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लग गया है। पेसर डुआने ओलिवियर को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उन्हें ग्रेड 2 राइट हिप फ्लेक्सर मसल टियर है। यह चोट दक्षिण अफ्रीका के कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय दौरे के खेल के दौरान लगी थी।

विज्ञापन

दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज के लिए रिप्लेसमेंट नहीं बताया है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए एक और झटका होगी। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी वर्तमान में टखने की चोट से जूझ रहे हैं। इसी वजह से रबाडा आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह चला पता
ओलिवियर की चोट पर एक अपडेट देते हुए टीम के डॉक्टर हशेंद्र रामजी ने कहा, “डुआने ने चार दिवसीय दौरे पर तीसरे दिन के खेल के अंत में अपने दाहिने कूल्हे की मांसपेशियों में दर्द महसूस किया। इसके बाद उनकी एमआरआई स्कैन की गई, ​जिसमें चोट का पता चला।

“चोट के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। वह स्वदेश लौट आएंगे जहां वह गौतेंग सेंट्रल लायंस मेडिकल टीम के साथ अपना रीहैब शुरू करेंगे।”

विज्ञापन

महत्वपूर्ण सीरीज
यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी अविश्वसनीय श्रृंखला जीत के साथ-साथ भारत के खिलाफ पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट में विनर बनने के बाद आत्मविश्वास से भरी इंग्लैंड की टीम के खिलाफ उतरेंगे। तीन टेस्ट मैच 17 अगस्त से 12 सितंबर के बीच लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

SA टेस्ट टीम: डीन एल्गर (कप्तान), सरेल इरवी, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, लुथो सिपमला, रेसी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने, खाया ज़ोंडो, ग्लेनटन स्टुरमैन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ