Employee Turned Down Rs 23 Lakh For A Rs 18 Lakh Package: नौकरी में हर व्यक्ति अपनी बेहतरी चाहता है, कर्मचारी चाहता है कि उसकी सैलरी ज्यादा हो और वह लगातार बढ़ती ही रहे। लेकिन एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्स ने इससे कुछ उलट किया है। दरअसल, इस शख्स ने 23 लाख सालाना देने वाली कंपनी को छोड़ ऐसे कंपनी को ज्वाइन किया है जो उसे महज 18 लाख सालाना ऑफर कर रही है।
दरअसल, ये पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म linkedin पर एक युवक ने शेयर की है। उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने कम सैलरी देने वाली कंपनी को ज्वाइन किया है। जबकि वह उसके इस निर्णय से सहमत नहीं था। लेकिन आगे उसने अपनी पोस्ट में कहा कि जब उसके दोस्त ने इसका कारण बताया तो वह उससे संतुष्ट हो गया।
दोनों कंपनियों में ये है अंतर
पोस्ट में कहा गया कि जो कंपनी उसके दोस्त को ज्यादा सैलरी दे रही थी उसमें हफ्ते में 6 दिन वर्क कल्चर था। जबकि जो कम पैसे ऑफर कर रही है उसमें 5 दिन ही काम पर जाना है। इसके अलावा ज्यादा पैसे देने वाली कंपनी में वर्क फ्रॉम होम नहीं है, बल्कि कम पैसे दे रही कंपनी उसे वर्क फ्रॉम होम ऑफर करती है। इसके अलावा उसके दोस्त ने कहा कि कम पैसे देने वाली कंपनियों में कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं, पुरानी कंपनी में लगातार उसका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।
ये भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम!
यूजर कर रहे कमेंट
linkedin पर की गई पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह सबसे अच्छा फैसला है। मैं किसी भी समय बेहतर पैकेज के बजाय बेहतर माहौल को चुनूंगा, क्योंकि मैंने दोनों का अनुभव किया है। दिन के अंत में आपको शांति की आवश्यकता होती है। सैलरी महीने में एक बार आती है, और सबसे ऊपर आपको एक सप्ताह तक प्रेरित रखता है। बाकी महीने आपको लचीलेपन, शांति, अच्छे माहौल की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: गुड़ या शहद, कौन है सेहत का राजा, किसका सेवन आपकी सेहत को देगा ज्यादा फायदा?
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines